ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला रुपया फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

19 अगस्त का इतिहास : ईस्ट इंडिया कंपनी ने कब बनाया था पहला सिक्का? जानिए पूरी कहानी

First Indian Coin: 19 अगस्त 1757 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कलकत्ता में रुपये का पहला सिक्का ढाला था। बंगाल के नवाब से संधि के तहत बनी टकसाल का यह सिक्का मुगल प्रांत में चलाया गया।

अंकिता पटेल

East India Company First Coin: सिक्के की खनक और सिक्के के दो पहलू जैसे बहुत से जुमले हम रोजमर्रा की भाषा में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सिक्कों को पहले कब और किसने बनाया, यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

साल 1757 में 19 अगस्त को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कलकत्ता में रुपये का पहला सिक्का बनाया था और कंपनी द्वारा बनाए गए पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया। दरअसल बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी ने यह टकसाल बनाई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 19 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1600 : अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य।

1757 : कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला एक रुपये का सिक्का टकसाल में बना।

1918 : शंकर दयाल शर्मा का जन्म जो देश के नौवें राष्ट्रपति बने और 1992 से 1997 के बीच देश के इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहे।

1919 : अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1949 : भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।

1960 : 'स्पूतनिक 5' अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गये। परीक्षण सफल रहा और बाद में यह पांचों जीवित पाए गए।

1964 : संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।

1966 : तुर्किये में भूकंप से लगभग 2400 लोग मारे गए।

1973 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1977 : सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।

1999 : भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज जी-8 के देशों ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।

2004: दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे।

2005 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।

2007 : अंतरिक्ष स्टेशन पर गये 'मिशन एंडेवर' के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।

2020: देश में कोविड-19 के 64,531 नए मामले सामने आए।

2023: उत्तरी यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमले में सात लोग मारे गए।

2024: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हत्या के नये मामले दर्ज।

2025: उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में मस्जिद पर गोलीबारी, 13 लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

आजम खान पर ED का बड़ा शिकंजा, रामपुर, सहारनपुर से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Belonging: A Journey of Love, सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा का ऐलान, 10 नवंबर को होगा वैश्विक विमोचन

AK-47 फायरिंग से लेकर यौन उत्पीड़न तक... जंतर-मंतर केस में आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा अंतिम फैसला

Weather Today: 23 राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान समेत ऑरेंज अलर्ट