E20 पेट्रोल फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

नवभारत संपादकीय: E20 का बोझ कितना भारी? पानी की खपत से माइलेज और कीमत तक उठे सवाल

E20 Fuel Impact: E20 पेट्रोल को लेकर पानी की खपत, माइलेज और लागत पर सवाल उठ रहे हैं। गन्ने से इथेनॉल बनाने में हजारों लीटर पानी खर्च होता है, जबकि पुराने वाहनों का माइलेज भी घट सकता है।

अंकिता पटेल

E20 Ethanol Water Consumption: गन्ने से 1 लीटर इथेनॉल बनाने में 3,630 लीटर पानी लगता है, जबकि मक्के से 1 लीटर इथेनॉल निर्मित करने में 4,670 लीटर पानी की आवश्यकता पड़ती है। इस तरह देश के जल संसाधनों पर भार पड़ता है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्वयं कहा है कि ई-20 ईंधन के उपयोग से कैलिब्रेट की गई नई कारों का माइलेज 1 से 2 प्रतिशत घटता है, जबकि पुरानी कारों का माइलेज 3 से 6 फीसदी तक घट जाता है।

मंत्रालय ने गत माह स्पष्ट किया था कि जब कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) 120 से 130 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच जाता है, तब इथेनॉल का उपयोग किफायती रहता है, लेकिन जब क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल के दाम पर उपलब्ध हो, तब ई-20 का उत्पादन महंगा पड़ने लगता है। सारे भारत में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल खरीदने को ग्राहक बाध्य हैं।

इथेनॉल ब्लेंडिंग से डिस्टिलरीज को फायदा, फसलों का संतुलन बिगड़ा

सरकार की दलील है कि पेट्रोलियम आयात घटाने के उद्देश्य से इथेनॉल को बढ़ावा दिया गया है। इथेनॉल सिर्फ स्वदेश में नहीं बनाया जा रहा, बल्कि 2025 से भारत अमेरिका से इथेनॉल आयात कर रहा है। इसका इस्तेमाल फार्मा और केमिकल उद्योग कर रहे हैं, जो पहले भारत की डिस्टिलरीज से इथेनॉल खरीदते थे। अब पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से डिस्टिलरीज की कमाई बढ़ी है। तथ्य यह है कि आयातित पेट्रोलियम पर भारत की निर्भरता कम नहीं हुई है।

इथेनॉल की ब्लेंडिग 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किए जाने पर भी क्रूड ऑयल के आयात में वृद्धि हुई है। पेट्रोल की तुलना में इथेनॉल लगभग दो तिहाई ऊर्जा देता है। एक समय भारत अपने फार्मा और केमिकल उद्योगों के लिए 50 प्रतिशत से ज्यादा इथेनॉल आयात करता था। इथेनॉल निर्माण करने के लिए महाराष्ट्र व कर्नाटक ने गन्ना व मक्के का उत्पादन बढ़ा दिया जबकि दलहन, सोयाबीन, मिलेट व कपास का उत्पादन क्षेत्र घटा दिया गया। 2024-25 में 126 लाख टन मक्का डिस्टलरीज में भेजा गया।

इथेनॉल की बढ़ती मांग से खाद्य तेल-दाल आयात बढ़ा

मक्के की खेती में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इथेनॉल निर्माण पर जोर दिए जाने से 2024-25 में भारत को 16 मिलियन टन खाद्य तेल विदेश से आयात करना पड़ा। इसके अलावा 7.3 मिलियन टन दाल विदेश से मंगानी पड़ी। पहली बार खाद्य तेल आयात पर 30 गुना अधिक विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ी। भारत ने ईंधन व गैर ईंधन की मांग की पूर्ति के लिए जरूरत से ज्यादा डिस्टिलरी बना ली है।

इस वजह से अमेरिकी इथेनॉल का आयात, जो कि दिसंबर 2025 में 14.9 मिलियन गैलन था, अप्रैल 2026 में घटकर नहीं के बराबर रह गया। यही वजह है कि फरवरी 2026 के भारत-अमेरिका संयुक्त घोषणापत्र में मक्का व इथेनॉल का उल्लेख नहीं है। तथापि भारत अमेरिका से पशु खाद्य के तौर पर डिस्टिलरी का सूखा अनाज खरीदने को तैयार है। देश की डिस्टिलरी अब मांग कर रही हैं कि इथेनॉल निर्यात करने, डीजल में इथेनॉल मिलाने तथा खाना पकाने के स्टोव में इथेनॉल के उपयोग की अनुमति दी जाए, बेहतर होगा कि फसलों के ठूंठ (पराली) से इथेनॉल बनाया जाए।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

NEET-JPSC के बाद हिमाचल में बवाल! शिमला की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, HPU के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें VIDEO

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, आज दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, 5 राज्यों के CM होंगे शामिल

राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस 2026: CM भजनलाल शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य दिया हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश

40 की उम्र में संभाली देश की कमान, दशकों पहले रखी आधुनिक भारत की नींव, क्या था राजीव गांधी का अधूरा सपना?