Trump Birthday Military Parade: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पासपोर्ट व डॉलर के नोटों पर अपना चित्र छापने का आदेश दिया है। क्या यह उनकी मनमानी नहीं है?'
हमने कहा, 'ट्रंप का रवैया ऐसा है कि मैं चाहे ये करूं, में चाहे वो करूं, मेरी मर्जी। अगले महीने 14 जून को उनका बर्थडे आएगा। संयोग से यह तारीख 'फ्लैग डे' या 'झंडा दिवस' के रूप में मनाई जाती है। इसी तारीख को 250 वर्ष पहले अमेरिकी सेना का गठन हुआ था। अपने इस 80 वें जन्मदिन पर ट्रंप सैनिक परेड की सलामी लेंगे जिसमें टैंक और मिसाइल शामिल होंगे। वह प्रेसिडेंट के रूप में अमेरिकन आर्ल्ड फोर्सेस के सुप्रीम कमांडर भी हैं।'
पड़ोसी ने कहा, 'ट्रंप की छोड़ो। प्रधानमंत्री मोदी भी प्रतिवर्ष अपना जन्मदिवस सीमा पर तैनात बहादुर जवानों के बीच मनाना पसंद करते हैं। आपने फौजी यूनिफार्म में गॉगल लगाए प्रधानमंत्री की तस्वीर देखी होगी, जिसमें वह सचमुच कमांडर नजर आते हैं। उनके बॉर्डर पर जाने से जवानों का हौसला बढ़ता है। हमारे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम एयरफोर्स में पायलट बनना चाहते थे, लेकिन प्रेसिडेंट होने के बाद भारतीय सेना के तीनों अंगों के सर्वोच्च सेनापति बन गए। उन्होंने सुपरसॉनिक सुखोई विमान में उड़ान का सुख भी लिया था। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जब तक कांग्रेस के बड़े नेता थे तब तक खादी का कुर्ता-धोती पहनते थे। महात्मा गांधी से मतभेद के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर फॉरवर्ड ब्लॉक बनाया फिर फौजी यूनिफार्म पहनकर आजाद हिंद फौज का नेतृत्व किया। आजादी की लड़ाई में इस फौज का बड़ा योगदान था, जो बर्मा (म्यांमार) से होते हुए इम्फाल तक आ गई थी। इससे आंग्रेज बुरी तरह घबरा गए थे।'
यह भी पढ़ें:-धामणगांव अग्निकांड के पीड़ितों को बड़ी राहत, बावनकुले ने किया दौरा; 2.5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
हमने कहा, 'निशानेबाज, जनरल ड्वाइट डी आइजनहावर अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। जॉन एफ केनेडी भी पहले नेवी में लेफ्टिनेंट थे। बाद में अमेरिका के सबसे युवा प्रेसिडेंट चुने गए। जर्मनी का हिटलर, इराक का सद्दाम हुसैन, लीचिया का तानाशाह गद्दाफी भी फौजी ड्रेस पहनते थे। पाकिस्तान में ज्यादातर फौजी जनरलों की हुकूमत रही। अयूब खान, वाह्या खान, जिया-उल-हक और परवेज मुशर्रफ इसकी मिसाल हैं। वहां के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रेट फील्डमार्शल कहा है। जहां तक डॉलर पर फोटो छपवाने की बात है, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, अब्राहम लिंकन व जेफरसन के चिश्वाले डॉलर के बाद अब ट्रंप की तस्वीर भी डॉलर।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा