अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट (डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

निशानेबाज: अरिजीत का पार्श्वगायन छोड़ना, चलता हूं, दुआओं में याद रखना

Arijit Singh News: फिल्मी संगीत के शिखर पर पहुंचकर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का चौंकाने वाला फैसला किया। अब वह इंडिपेंडेंट म्यूजिक और प्रोड्यूसर की भूमिका में नई पारी शुरू करेंगे।

आकाश मसने

Arijit Singh Independent Music Career: पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, शिखर पर पहुंचकर जो व्यक्ति गरिमापूर्ण ढंग से खुद ही रिटायर होने का फैसला करता है, उसे दुनिया याद रखती है। युवा दिलों की धड़कन और हरदिलअजीज अरिजीत सिंह ने फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग या पार्श्व गायन छोड़ने का अचानक एलान कर सभी को स्तब्ध कर दिया।'

हमने कहा, 'अरिजीत ने काफी पहले ही इस कदम का संकेत देते हुए गाया था- अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना! उन्होंने अपनी शानदार फिल्म संगीत यात्रा एकाएक समाप्त कर दी। कोई सोच भी नहीं सकता था कि अपने करियर की ऊंचाई पर वह ऐसा निर्णय लेंगे।'

पड़ोसी ने कहा, 'जहां तक सोचने की बात है अरिजीत सिंह ने गाया था- मैं तुझे इतना चाहता हूं कि तू कभी सोच ना सके। हर व्यक्ति के जीवन का एक ग्राफ होता है। नदी के प्रवाह के समान चलनेवाली जिंदगी की कथा में कभी अनजाना मोड़ आ जाता है। इसीलिए अरिजीत सिंह ने 'तेरी-मेरी कहानी' गाया था। इसके अलावा उन्होंने एक और गीत गाया था हमारी अधूरी कहानी!'

हमने कहा, 'देश विदेश में अरिजीत सिंह के फैन लाखों की तादाद में हैं। एकन समय मोहम्मद रफी, मुकेश, किशोर कुमार, मन्नाडे, तलत महमूद, हेमंत कुमार व महेंद्र कपूर के गीतों के लोग दिवाने थे। फिर कुमार सानू, सोनू निगम का जमाना आया। बाद में अरिजीत सिंह की युवा दिलों को छूने वाली नई आवाज ने अपना जादू बिखेरा। 'चन्ना मेरेया' गाना कितना लोकप्रिय हुआ था!'

पड़ोसी ने कहा, निशानेबाज, 'कहते हैं फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिभाशाली पार्श्व गायकों को सही पारिश्रमिक नहीं दिया जाता। आपको याद होगा कि गीतों की रॉयल्टी को लेकर लता मंगेशकर का राजकपूर से झगड़ा हो गया था। राजकपूर रॉयल्टी देने से इनकार कर रहे थे इसलिए लता ने उनकी फिल्मों के लिए गाना छोड़ दिया था। 2016-में अरिजीत की सलमान खान से खटपट हो गई थी।

हमने कहा, 'चाहे जो भी हो अब अरिजीत सिंह अपने म्यूजिक एल्बम खुद निकालेंगे और म्यूजिक प्रोड्यूसर बन जाएंगे। वह ऐसे लीजेंड हैं जिनके फैन की तादाद कम नहीं होगी, बल्कि बढ़ती रहेगी।'

लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?