असम बम धमाके 2008 फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

30 अक्टूबर का इतिहास: असम बम धमाकों और मोरबी पुल हादसे की दर्दनाक यादें

October 30 History Assam Bomb Blasts 2008: 30 अक्टूबर 2008 को असम में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों ने देश को झकझोर दिया था। वहीं, 2022 में इसी दिन मोरबी पुल हादसे में 137 लोगों की जान चली गई थी।

अंकिता पटेल

Highlights

  • 30 अक्टूबर 2008 को असम के गुवाहाटी समेत 14 स्थानों पर सिलसिलेवार बम धमाके हुए।

  • इन धमाकों ने पूरे देश को झकझोर दिया था।

  • 30 अक्टूबर 2022 को गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर केबल पुल टूटने से 137 लोगों की मौत हुई।

  • हादसे में 170 से अधिक लोगों को बचाया गया।

Assam Bomb Blasts 2008: इतिहास में 30 अक्टूबर का दिन असम में एक के बाद एक हुए बम विस्फोटों की दुखद घटना के साथ दर्ज है। असम की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 30 अक्टूबर 2008 को हुए इन शक्तिशाली धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।

तीस अक्टूबर 2022 को गुजरात के मोरबी शहर में मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से महिलाओं एवं बच्चों समेत 137 लोगों की मौत हो गई, लेकिन 170 से अधिक को बचाया लिया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1485 : हेनरी टुडोर को इंग्लैंड का राजा बनाया गया। हेनरी सप्तम के नाम से पहचाने गए हेनरी टुडोर ने टुडोर वंश की स्थापना की और इंग्लैंड की शक्ति के विस्तार के लिए कई तरह से प्रयास किए।

1883 : स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।

1909 : भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।

1945 : भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। भारत ने ब्रिटिश शासन के अंतर्गत वास्तविक राष्ट्र के रूप में इस विश्व संगठन की सदस्यता ली।

1956 : दिल्ली में अशोक होटल खुला। यह देश का पहला पांच सितारा आलीशान होटल था।

1961: रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिस पर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।

1974 : मोहम्मद अली ने जॉर्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बाक्सिंग खिताब जीता।

1991: अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्पेन में पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन के दौरान अपने ऐतिहासिक भाषण में अरब जगत और इजराइल को अपना अतीत भुलाकर शांति के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

2008: गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई बम धमाकों में 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु।

2022: गुजरात के मोरबी शहर में मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से महिलाओं एवं बच्चों समेत 137 लोगों की मौत, 170 से अधिक को बचाया गया।

2025: तूफान 'मेलिसा' ने क्यूबा, हैती और जमैका में भारी तबाही मचायी।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?