एवरेस्ट चोटी फतह करने वाले एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे (डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

29 मई का इतिहास: जब एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा और औरंगजेब ने छीनी दिल्ली की गद्दी, जानें आज की ऐतिहासिक घटनाएं

29 May History: 29 मई का इतिहास बेहद खास है। इसी दिन एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने पहली बार एवरेस्ट फतह किया था, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन भी आज ही के दिन हुआ था।

आकाश मसने

Historical Events of 29 May: इतिहास के पन्नों में हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना के साथ दर्ज है। देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई का दिन कई कारणों से खास है। सन 1953 में 29 मई के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिखाया था, जो एक सपना ही बना हुआ था। एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने 'नाइट' की उपाधि दी थी। एक और बड़ी घटना की बात करें तो इसी द‍िन 1987 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था।

औरंगजेब ने अपने ही भाई दारा शिकोह को दी शिकस्त

29 मई दिन मुगल साम्राज्य के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ था। सन 1658 में आज ही के दिन सामूगढ़ की भीषण लड़ाई में क्रूर शासक औरंगजेब ने अपने ही भाई दारा शिकोह को शिकस्त दी थी और आगरा व दिल्ली के तख्त पर अपना अधिकार मजबूत कर लिया था।

देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1658 : सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।

1922 : एक्वाडोर को आजादी मिली।

1953 : पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की।

1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की।

1970 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1972 : मशहूर रंगकर्मी एवं भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वी राजकपूर का निधन।

1985 : यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।

1987 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।

1990 : दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।

1999 : 'डिस्कवरी' अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।

1999 : नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई।

2007 : जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।

2020 : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन।

2025: विदेशी मुद्रा लेनदेन में करीब 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी से वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय रिजर्व बैंक के बही-खाते का आकार बढ़कर 76.25 लाख करोड़ रुपये हो गया।

2025: भारत की महिला बाधा दौड़ की नंबर एक धाविका ज्योति याराजी और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले ने 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी-अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

US Tariff on India: भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

UCC पर एनडीए में मतभेद के सुर, जेडीयू ने सभी सांसद-विधायक और एमएलसी की बैठक बुलाई

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 25 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

विवादित होने के बावजूद कांग्रेस के लिए उपयोगी माने जाते हैं चिंदबरम, इन विवादों से रहा है चोली-दामन का रिश्ता

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित