के. आर. नारायणन फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

27 अक्टूबर का इतिहास : K.R. नारायणन जयंती, कठिन हालात से देश के राष्ट्रपति पद तक का सफर

K R Narayanan Birthday: 27 अक्टूबर 1920 को जन्मे के. आर. नारायणन ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा हासिल कर देश के दसवें राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय किया। वह 1997 से 2002 तक इस पद पर रहे।

अंकिता पटेल

Highlights

  • के. आर. नारायणन का जन्म 27 अक्टूबर 1920 को केरल में हुआ था।

  • कठिन परिस्थितियों में शिक्षा हासिल कर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचे।

  • वह 1997 से 2002 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।

K R Narayanan Life and Presidency: साल के दसवें महीने का 27वां दिन देश के दसवें राष्ट्रपति के. आर. नारायणन के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कोचरिल रमण नारायणन का जन्म 1920 में 27 अक्टूबर के दिन केरल (अब केरलम) के त्रावणकोर जिले में उझानूर गांव में हुआ था।

अपनी अथक मेहनत के दम पर उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में न सिर्फ शिक्षा ग्रहण की, बल्कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने का गौरव भी हासिल किया। वह 1997 से 2002 तक देश के राष्ट्रपति रहे।

देश दुनिया के इतिहास में 27 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1795 : अमेरिका और स्पेन के बीच पिंकनी की संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इस संधि की बदौलत अमेरिका को मिसिसिपी नदी में नौवहन का अधिकार मिला।

1811: सिलाई मशीन का अविष्कार करने वाले आइजक मेरिट सिंगर का जन्म। उनके इस अविष्कार से कपड़ों की सिलाई का काम आसान हो गया।

1920: देश के दसवें राष्‍ट्रपति के. आर. नारायणन का जन्‍म।

1978 : मिस्र के अनवर सादात और इस्राइल के मेनाखेम बेगिन को शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1995 : यूक्रेन के कीव क्षेत्र में स्थित चर्नोबिल परमाणु संयंत्र को कुछ सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बंद किया गया।

2004 : अमेरिका में बोस्टन की पेशेवर बेसबॉल टीम द बोस्टन रेड सॉक्स ने 86 बरस में पहली बार विश्व शृंखला जीती।

2017 : कातालूनिया की संसद ने स्पेन से आजादी संबंधी प्रस्ताव को मंजूर किया और सरकार को बर्खास्त करके नये चुनाव कराने के फैसले पर मोहर लगाई।

2021 : भारत ने 5,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2021: चीन ने ठोस ईंधन से चलने वाले सस्ते एवं छोटे रॉकेट कुआझोउ-1 ए से एक ऑप्टिकल सुदूर संवेदी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।

2025: कैमरून में मौजूदा राष्ट्रपति पॉल बिया को विजेता घोषित किया गया।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब