मुंबई आतंकी 26/11 हमला फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

26 नवंबर का इतिहास : संविधान दिवस और 26/11 हमला, 26 नवंबर से जुड़ीं दो बड़ी घटनाएं

26 November History Mumbai Terror Attack: 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकार किया गया था। इसी तारीख को 2008 में मुंबई आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था।

अंकिता पटेल

Highlights:

  • 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान अंगीकार किया था।

  • इसी दिन को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • 26 नवंबर 2008 को मुंबई में 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था।

  • हमले में 166 लोगों की मौत हुई और 600 से अधिक घायल हुए थे।

26 November 2008 Mumbai Terror Attack: स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर की तारीख का खास महत्व है। दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। इस वजह से इस दिन को 'संविधान दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि, इस तारीख के साथ कुछ वर्ष पहले की एक दुखद घटना भी जुड़ी हुई है।

26 नवंबर, 2008 को मुंबई में देश को दहला देने वाला आतंकवादी हमला हुआ था। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले में 166 लोग मारे गए थे और 600 से अधिक घायल हुए थे। इस दौरान नौ हमलावर आतंकवादियों को मार गिराया गया था और मुंबई पुलिस ने एक आतंकवादी कसाब को पकड़ लिया, जिसे बाद में फांसी दी गई।

देश-दुनिया के इतिहास में 26 नवंबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1865 : लुइस कैरोल की पुस्तक 'एलिस इन वंडरलैंड' अमेरिका में प्रकाशित।

1919 : भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म।

1921 : देश में श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्‍म।

1949 : देश में संविधान को अंगीकार किया गया। संविधान सभा के अध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए।

1967 : लिस्बन में बादल फटने से लगभग 450 लोगों की मौत।

1984 : इराक और अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।

1992 : विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत।

1998 : तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफा दिया।

2001 : नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए।

2006 : इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत।

2008 : मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए।

2012 : अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नयी राजनीतिक पार्टी बनाई।

2018 : नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा।

2019 : ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में पारित हुआ।

2023: इजराइली सुरक्षा बलों ने आठ फलस्तीनियों की हत्या की।

2025: हांगकांग के बहुमंजिला आवासीय परिसर में आग लगने से 13 लोगों की मौत।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान