विश्वनाथन आनंद (डिजाइन फोटो)  
नवभारत विशेष

24 दिसंबर का इतिहास: आज ही शतरंज की बिसात पर पहली बार विश्वनाथन आनंद ने जीती थी विश्व चैंपियन की बाजी

इतिहास में 24 दिसंबर कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है। इसी दिन शतरंज के खेल के माहिर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद पहले भारतीय विश्व शतरंज चैंपियन बने थे।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 24 दिसंबर वर्ष का 358 वां दिन है और साल समाप्त होने में अब बस एक सप्ताह बाकी हैं। शतरंज के खेल के माहिर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, मखमली आवाज के मालिक मोहम्मद रफी, तमिल अभिनेता एवं राजनेता एमजीआर और पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा का संबंध किसी न किसी तरह इस तारीख से है।

देश दुनिया के इतिहास में 24 दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1524 : यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन।

1798 : रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर। 1924 : भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म।

1954 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।

1959 : जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्‍म।

1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।

1987 : तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन।

1989 : देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड' मुंबई में खुला।

1988 : हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।

2000 : पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2000 : ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986' पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा।

2005 : यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान जिन्दाबाद फोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।

2014 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

2021 : बांग्लादेश में नौका में आग लगने से 40 लोगों की मौत।

2022 : तालिबान ने महिलाओं के घरेलू, विदेशी एनजीओ में काम करने पर प्रतिबंध लगाया।

2023 : इंडोनेशिया में चीनी स्वामित्व वाले निकेल संयंत्र की भट्ठी में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 46 घायल।

(एजेंसी)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा