पॉली उमरीगर फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

20 नवंबर का इतिहास: सचिन-कोहली से पहले इस खिलाड़ी ने बनाया था भारतीय क्रिकेट का खास रिकॉर्ड

20 November History Polly Umrigar: 20 नवंबर 1955 को पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से पहला टेस्ट दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा था। उनके इस कारनामे ने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी।

अंकिता पटेल

Highlights:

  • भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को लॉर्ड्स में खेला था और वह टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला छठा देश बना।

  • टेस्ट क्रिकेट में भारत को पहला दोहरा शतक लगाने के लिए 23 साल इंतजार करना पड़ा।

  • पॉली उमरीगर ने 20 नवंबर 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला भारतीय दोहरा शतक बनाया।

India First Test Double Century: भारत में क्रिकेट एक खेल न रहकर जुनून बन गया है। देश में क्रिकेट का इतिहास दो सौ साल से ज्यादा पुराना है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला था और भारत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला छठा देश था। आज भले ही क्रिकेट के तीनों स्वरूप में भारत का दबदबा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भारत को दोहरा शतक लगाने में 23 वर्ष का समय लगा।

पॉली उमरीगर को देश की तरफ से पहला दोहरा शतक जमाने का श्रेय है। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से पहले सुनील गावस्कर ने अपने बल्ले से भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई रिकार्ड बनाए, लेकिन उनसे पहले ज्यादातर रिकार्ड पॉली उमरीगर के नाम पर थे। उन्होंने पहली बार भारत की तरफ से दोहरा शतक बनाया। उन्होंने 20 नवंबर, 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1910 : रूस के प्रसिद्ध लेखक लिओ तोलस्ताय का निमोनिया से निधन।

1955 : पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।

1984 : अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में इंकलाब के साथ रूमानियत का रंग घोलने वाले मशहूर शायर फैज अहमद फैज का निधन।

1985 : माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ।

1989 : फ्रीस्टाइल पहलवानी में देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की प्रतिभाशाली पहलवान बबीता फोगाट का जन्म।

1995: ब्रिटेन की राजवधू डायना ने बीबीसी के साथ एक खास मुलाकात में अपने विवाहेतर संबंधों को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया।

1997 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'कोलम्बिया' फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।

2002 : अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा 'प्रेस्टीज तेल टैंकर' डूबा।

2016 : पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज में चीन की सुन यू को हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब जीता।

2022 : कतर में फीफा विश्व कप की शुरुआत। यह पश्चिम एशिया में आयोजित पहला फीफा विश्वकप था।

2023 : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यानिक सिनर को सीधे सेटों में हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

2024: सीरिया के ऐतिहासिक शहर पलमीरा पर इजराइल के हमले में 36 लोग मारे गये।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान