महिलाएं प्रशासनिक फील्ड में (नवभारत डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

17 जुलाई का इतिहास: जब महिलाओं ने पहली बार पाई सरकारी सेवाओं में बराबरी की राह

Women in Public Services India: 17 जुलाई 1948 को भारत के इतिहास में बड़ा बदलाव हुआ, जब महिलाओं को प्रशासनिक, पुलिस और अन्य सार्वजनिक सेवाओं की परीक्षाओं में शामिल होने का अधिकार मिला।

अनन्या तिवारी

Landmark Decision For Women Empowerment In India: देश के इतिहास में 17 जुलाई का दिन महिलाओं के लिए खासतौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह दिन है जब 1948 में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा समेत तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली। इससे पहले तक इन सेवाओं पर सिर्फ पुरुषों का अधिकार था।

देश और दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1489 : निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

1549 : यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया।

1712 : इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1850 : हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।

1919 : यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।

1929 : सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

1947 : भारत का यात्री जहाज रामदास मुंबई के निकट तूफान में फंसा, 625 लोगों की मौत।

1948 : भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली।

1950 : पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।

1987 : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

1995 : फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया।

2000 : बिहार की राजधानी पटना में स्थित लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डा पहुंचते समय अलायंस एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 60 लोगों की मौत।

2006 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर केप कैनबरा (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में सकुशल उतरा।

2008 : अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइल और हेलीकॉप्टर से हमला किया।

2014 : यूक्रेन और रूस सीमा के निकट मलेशिया एयरलाइंस का बोइंग 777 विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 298 यात्रियों की मौत।

2015 : इराक के दियाला में हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 120 लोगों की मौत, 130 अन्य घायल। 2021 : सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद चौथी बार देश के राष्ट्रपति बने।

2022 : भारत में कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों का आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंचा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला