विद्यासागर सेतु फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

10 अक्टूबर का इतिहास : हुगली नदी पर बना विद्यासागर सेतु क्यों है खास? जानें इससे जुड़ी खास बातें

Vidyasagar Setu History: 10 अक्टूबर 1992 को विद्यासागर सेतु यातायात के लिए खोला गया था। हुगली नदी पर बना यह पुल कोलकाता और हावड़ा को जोड़ता है और भारत की इंजीनियरिंग उपलब्धियों का अहम उदाहरण है।

अंकिता पटेल

10 अक्टूबर का इतिहास: Highlights

  • 1992 में हुगली नदी पर बने विद्यासागर सेतु को यातायात के लिए खोला गया।

  • 1846 में ब्रिटिश खगोलविद् विलियम लासेल ने नेपच्यून के सबसे बड़े उपग्रह ट्राइटन की खोज की।

  • 1911 में चीन की क्रांति की शुरुआत हुई, जिसने चिंग साम्राज्य के अंत का रास्ता खोला।

  • 1911 में वाराणसी में पहले अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन हुआ।

Vidyasagar Setu 10 October 1992: इतिहास में 10 अक्टूबर का दिन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के विशेषज्ञों की एक बड़ी उपलब्धि से जुड़ा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) को औद्योगिक शहर हावड़ा से जोड़ने के लिए बनाए गए विद्यासागर सेतु को 1992 में आज ही के दिन यातायात के लिए खोला गया था। मानवीय कौशल का अनुपम उदाहरण माना गया यह पुल उस समय केबल से बना देश का सबसे बड़ा पुल था।

देश-दुनिया के इतिहास में 10 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1845 : अमेरिका की नौसेना को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए जार्ज बेनक्रोफ्ट ने एनापोलिस, मैरीलैंड में नौसैन्य अकादमी की स्थापना की।

1846 : ब्रिटेन के खगोलविद् विलियम लासेल ने नेपच्यून ग्रह के सबसे बड़े उपग्रह ट्राइटन की खोज की।

1911 : क्रांतिकारियों के एक समूह ने चीन के वूचांग में बगावत का बिगुल फूंक दिया, जिसे चीन की क्रांति की औपचारिक शुरूआत माना जाता है। यह एक ऐसी लोकतांत्रिक बगावत थी, जिसने चिंग साम्राज्य का तख्ता पलट दिया।

1911 : पंडित मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में वाराणसी में पहले अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

1954: भारतीय सिने जगत की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का जन्म। रेखा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों से शुरुआत करने के बाद हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से मील के कई पत्थर स्थापित किए।

1970 : फिजी ने ग्रेट ब्रिटेन से आजादी हासिल की।

1978 : रोहिणी खडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।

1980 : उत्तरी अल्जीरिया के शहर अल अस्नाम में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। बीस हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका।

1991 : भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब जीता।

1992 : कलकत्ता (अब कोलकाता) को हावड़ा से जोड़ने के लिए हुगली नदी पर बने विद्यासागर सेतु को खोला गया। केबल से बने देश के इस सबसे बड़े सेतु के निर्माण में करीब 13 साल लगे।

2011: प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का निधन।

2015: तुर्किये के अंकारा में एक शांति रैली में बम विस्फोट से कम से कम 95 लोगों की मौत और 200 लोग घायल हुए।

2024: गाजा में आश्रयस्थल पर इजराइली हमले में 27 लोग मारे गये।

2025: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप