Home Vastu Tips for Prosperity: अपने घरों में सजावट के लिए तरह-तरह की चीजें रखी जाती हैं। आपने कई घरों में विंड चाइम लगा देखा होगा, जो हल्की सी हवा के साथ मीठी सी संगीत बिखेरती है। वास्तु के अनुसार इसे बहुत शुभ माना जाता है।
विंड चाइम्स व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि कर सकता है। इसके लिए आपको विंड चाइम्स को लगाने से पहले कुछ वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। आपके जीवन में इसके सकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम को घर की पश्चिम या उत्तर दिशा में लगाना बेहतर माना जाता है। वहीं, अगर लकड़ी के विंड चाइम्स हैं, तो इसे घर के पूर्व और दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में विंड चाइम लगाने से आपके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहती है।
कई लोग घर के मुख्य द्वार पर भी विंड चाइम लगाते हैं। इसके लिए हमेशा चार छड़ों वाली विंड चाइम चुननी चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म हो सकता है। वहीं, अगर आप अपने ड्राइंग रूम में छह छड़ वाला विंड चाइम लगाते हैं, तो इससे भी आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
वास्तु के मुताबिक, विंड चाइम्स की आवाज मानसिक शांति प्रदान करती है। यह सुरीली आवाज घर के सभी सदस्यों को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। लेकिन वहीं, इसे गलत दिशा में लगाने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है।
यदि आप अपने ऑफिस में भी विंड चाइम लगाना चाहते हैं, तो इसे किसी दरवाजे या खिड़की पर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यहां विंड चाइम लगाने से उसे सीधी हवा मिलती है, जिससे वह बजता रहता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में विंड चाइम लगाते समय ध्यान रहे कि विंड चाइम 9 छड़ों वाला हो। बेडरूम में इससे कम वाले विंड चाइम कभी न लगाएं, वरना वैवाहिक जीवन में कई परेशानियां आएगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम के नीचे बैठना बिल्कुल सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। इसके साथ ही कड़ी मेहनत करने के बावजूद सफलता हासिल नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह पूजा घर या फिर किचन में न हो। इस जगहों पर इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा अधिक निकलती है। किचन में विंड चाइम लगाने से घर की महिलाओं को शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।