भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

वैकुंठ चतुर्दशी पर क्यों होती है शिव-विष्णु की एक साथ पूजा? जानें निशीथ काल में हरि-हर की पूजा का महत्व

Vaikuntha Chaturdashi 2026: वैकुंठ चतुर्दशी 23 नवंबर 2026, सोमवार को मनाई जाएगी। निशीथ काल में भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा की जाती है। जानें भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा का शुभ मुहूर्त और निशीथ काल

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • वैकुंठ चतुर्दशी 23 नवंबर 2026, सोमवार को मनाई जाएगी।

  • निशीथ काल में भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा का विशेष महत्व है।

  • भगवान विष्णु को तुलसी दल और भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित किया जाता है।

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन हरि और हर की पूजा से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

Lord Vishnu-Shiva Puja On Vaikuntha Chaturdashi: कार्तिक मास की वैकुंठ चतुर्दशी भगवान विष्णु और महादेव की आराधना एक साथ की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से पूजा करने पर दोनों देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस बार वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व 23 नवंबर 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इस दिन पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और धार्मिक महत्व।

वैकुंठ चतुर्दशी 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैकुंठ चतुर्दशी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन हरि और हर की एक साथ पूजा करने से भक्तों को विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

इस साल वैकुंठ चतुर्दशी 23 नवंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इसके अगले दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। काशी और उज्जैन सहित कई धार्मिक स्थलों पर इस पर्व का विशेष महत्व है।

वैकुंठ चतुर्दशी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, वैकुंठ चतुर्दशी पर निशीथ काल में पूजा करना विशेष शुभ माना जाता है।

  • चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 23 नवंबर, रात 2:36 बजे

  • चतुर्दशी तिथि समाप्त: 23 नवंबर, रात 11:42 बजे

  • निशीथ पूजा मुहूर्त: 23 नवंबर, रात 11:41 बजे से 24 नवंबर, रात 12:35 बजे तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निशीथ काल में भगवान विष्णु और महादेव की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

वैकुंठ चतुर्दशी की पूजा विधि

वैकुंठ चतुर्दशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल की साफ-सफाई करके भगवान विष्णु और भगवान शिव की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।

  • भगवान विष्णु को पीले फूल, फल, तुलसी दल और पीले वस्त्र अर्पित करें।

  • भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल और जल चढ़ाएं।

  • भगवान विष्णु और महादेव के मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करें।

  • दोनों देवताओं की आरती करें और सुख-समृद्धि की कामना करें।

  • अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखें और जरूरतमंदों को दान करें।

वैकुंठ चतुर्दशी का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु ने महादेव की विशेष पूजा की थी। कथा के अनुसार, श्रीहरि ने भगवान शिव को एक हजार कमल के फूल अर्पित करने का संकल्प लिया था। पूजा के दौरान एक कमल कम पड़ जाने पर भगवान विष्णु ने अपनी आंख अर्पित करने का निर्णय लिया।

भगवान विष्णु की इस अनन्य भक्ति से प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें सुदर्शन चक्र प्रदान किया। इसी पौराणिक कथा के कारण वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान विष्णु और शिवजी की एक साथ पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से सुख-शांति, समृद्धि और भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

राहुल गांधी के इजरायल पर बयान से असहमत हुए तुषार गांधी, बोले- नरसंहार से बड़े नहीं हो सकते रणनीतिक हित

Explainer: भारत में विमानों की कमी क्यों, जब एयरलाइनों ने 1,000 से ज्यादा जेट ऑर्डर कर रखे हैं?

बालेन शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के लिए लाए खास उपहार; क्यों है खास दौरा?

विधायक के PA की पत्नी हारीं चुनाव, गांव से हटवा दी गईं 50 स्ट्रीट लाइटें; ग्रामीण नाराज

कौन थे रामराव वडकुते? जिनके निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने में निभाई भूमिका