भगवान विष्णु (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

Dev Uthani Ekadashi: भगवान विष्णु शेषनाग की शय्या पर क्यों करते हैं विश्राम? जानें इसके पीछे की रहस्यमयी कहानी

Dev Uthani Ekadashi 2026: भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार और शेषनाग को अनंतता का प्रतीक माना जाता है। जानते है भगवान विष्णु शेषनाग पर क्यों शयन करते हैं? उनकी योगनिद्रा के पीछे की धार्मिक मान्यता।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Lord Vishnu Sleep And Sheshnag Story: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना जाता है। आपने अक्सर भगवान विष्णु की तस्वीरों और मूर्तियों में उन्हें क्षीरसागर में शेषनाग की शय्या पर विश्राम करते हुए देखा होगा।

उनके सिर के ऊपर शेषनाग अपने विशाल फनों से छाया किए रहते हैं, जबकि माता लक्ष्मी उनके चरणों की सेवा करती दिखाई देती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान विष्णु शेषनाग पर ही क्यों शयन करते हैं? क्षीरसागर में विश्राम करने और शेषनाग के हजार फनों के पीछे क्या रहस्य है? धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं में इसका विशेष अर्थ बताया गया है।

शेषनाग पर शयन करने का रहस्य

पौराणिक कथाओं शेषनाग को अनंतनाग भी कहा जाता है। 'शेष' का अर्थ है वह जो सब कुछ समाप्त होने के बाद भी शेष रहे। उन्हें अनंत काल और शाश्वत शक्ति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि शेषनाग भगवान विष्णु के परम भक्त हैं और उनके सेवक के रूप में सदैव साथ रहते हैं।

भगवान विष्णु का शेषनाग की शय्या पर विश्राम करना उनकी योगनिद्रा का प्रतीक है। यह सामान्य नींद नहीं, बल्कि एक दिव्य अवस्था मानी गई है। कहा जाता है कि इस अवस्था में भी भगवान विष्णु सृष्टि के संरक्षण और संचालन की शक्ति धारण किए रहते हैं।

शेषनाग के हजार फनों का अर्थ?

पौराणिक कथाओं में शेषनाग के हजार फनों का उल्लेख मिलता है। उनके हजार फनों को अनंत शक्तियों, व्यापकता और ब्रह्मांड की विशालता का प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु के सिर के ऊपर शेषनाग के फन छाया करते हैं, जिसे ईश्वर के संरक्षण में संपूर्ण सृष्टि के सुरक्षित रहने का संकेत माना जाता है।

कुछ आध्यात्मिक मान्यताओं में शेषनाग को समय और अनंतता का प्रतीक भी कहा जाता है। भगवान विष्णु का उनके ऊपर विराजमान होना इस बात को दर्शाते है कि वे समय की सीमाओं से परे हैं और समस्त ब्रह्मांड के पालनहार हैं।

क्षीरसागर में ही क्यों विश्राम करते हैं भगवान विष्णु?

पौराणिक कथाओं में क्षीरसागर को दूध के समान सफेद और दिव्य समुद्र बताया गया है। इसे पवित्रता, शांति और सात्विकता का प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु का क्षीरसागर में शयन करना सृष्टि में शांति, संतुलन और धैर्य के महत्व को दर्शाता है।

धार्मिक मान्यता है कि क्षीरसागर में भगवान विष्णु का निवास उनकी दिव्य और शांत स्वरूप को प्रकट करता है। यह दृश्य बताता है कि सृष्टि के पालन के लिए शक्ति के साथ शांति और संतुलन भी जरूरी हैं।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: नागौर में हनुमान बेनीवाल की बहन जीतीं, जयपुर में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा