शारदीय नवरात्रि में वर्जित होती हैं शादी (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

नवरात्रि में क्यों वर्जित माना जाता हैं शादी करना, जानिए शास्त्रों के अनुसार

कहा जाता हैं कि, नवरात्रि के 9 दिन नवदुर्गा की आराधना को समर्पित होते हैं इस दौरान भक्त उपवास रखते हैं तो मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि में कई नियमों का पालन करना जरुरी होता हैं तो वहीं पर कई कार्य वर्जित माने जाते है। इसमें ही एक विवाह करना नवरात्रि के 9 दिन वर्जित माने जाते है।

दीपिका पाल

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का दौर चल रहा हैं जिसमें माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा नौ दिन तक करने का विधान होता है। नवरात्रि के दौरान भक्त माता दुर्गा की पूजा भक्तिभाव से करते हैं जिससे माता की कृपा अपने भक्तों पर रहती है। कहा जाता हैं कि, नवरात्रि के 9 दिन नवदुर्गा की आराधना को समर्पित होते हैं इस दौरान भक्त उपवास रखते हैं तो मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि में कई नियमों का पालन करना जरुरी होता हैं तो वहीं पर कई कार्य वर्जित माने जाते है। इसमें ही एक विवाह करना नवरात्रि के 9 दिन वर्जित माने जाते है।

नवरात्रि में क्यों होती हैं विवाह करने की मनाही

शास्त्रों में कहा गया है, नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में हर घर में मां दुर्गा का वास होता हैं इसलिए इन दिनों तन और मन दोनों से ही पवित्र रहने का नियम बनाया गया है। इतना ही नहीं यह भी कहते हैं कि, नवरात्रि की पूजा के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए, इसी कारण से नवरात्रि के दौरान शादी विवाह करना वर्जित माना जाता है। नवरात्रि के दौरान कई चीजों को करने का विधान होता हैं लोग गृह प्रवेश, नया वाहन लेना, भूमि पूजन, मुंडन, आदि कार्य नवरात्रि के दौरान ही करना पसंद करते हैं।

नवरात्रि और दीवाली के बाद शुरु हो जाते हैं विवाह

इन दिनों जहां पर मांगलिक कार्य विवाह आदि वर्जित माने गए हैं तो वहीं पर चातुर्मास में शादी करने का विधान नहीं होता है। नवंबर में शुभ मंगल कार्य शुरु हो जाएगें दरअसल विवाह आदि कार्य देवउठनी ग्यारस से शुरु हो जाते हैं इसके बाद शादी के लिए शुभ मुहुर्त बताए गए हैं जिसके अनुसार विवाह संपन्न होते है।

हिंदू धर्म में कई व्रत और त्योहार का महत्व बताया गया है इनमें से ही एक नवरात्रि का दौर अभी चल रहा है इसमें शारदीय नवरात्रि के अलावा चैत्र और गुप्त नवरात्रि आदि के बारे में वर्णन किया गया है। शारदीय नवरात्रि को सबसे खास नवरात्रि के रूप में जाना जाता हैं इसमें माता के 9 स्वरूपों की पूजा भक्त विधि विधान से करते हैं और व्रत रखकर माता से सुख समृद्धि की कामना करते है।

सुप्रीम कोर्ट में खेल के अधिकार पर बड़ी सुनवाई, क्या बच्चों को मिलेगा खेलने का मौलिक अधिकार?

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?