-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Worship Maa Kalratri With This Method And You Will Get Blessings
आज नवरात्रि का सातवां दिन, मां कालरात्रि की इस विधि से करें पूजा मिलेगा आशीर्वाद
- Written By: दीपिका पाल
आज माता दुर्गा के सातवें स्वरूप यानि मां कालरात्रि की पूजा की जा रही है। माता के इस रूप को कालरात्रि के अलावा शुभंकरी, महायोगीश्वरी और महायोगिनी के नाम से भी जाना जाता है। मां कालरात्रि की पूजा करने से बुरी शक्तियों और काल से रक्षा होती हैं वहीं पर पूजा से अकाल मृत्यु का भय भी नजर नहीं आता है।

मां कालरात्रि की पूजा (सौ.सोशल मीडिया)
Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का दौर चल रहा हैं आज माता दुर्गा के सातवें स्वरूप यानि मां कालरात्रि की पूजा की जा रही है। माता के इस रूप को कालरात्रि के अलावा शुभंकरी, महायोगीश्वरी और महायोगिनी के नाम से भी जाना जाता है। मां कालरात्रि की पूजा करने से बुरी शक्तियों और काल से रक्षा होती हैं वहीं पर पूजा से अकाल मृत्यु का भय भी नजर नहीं आता है। माता के इस रूप की महिमा और पूजा की विधि चलिए जानते हैं…
मां दुर्गा की सातवीं शक्ति हैं मां कालरात्रि
यहां माता दुर्गा की सातवीं शक्ति मां कालरात्रि का वर्णन करें तो, यह विनाशकारी शक्ति से राक्षसों और दुष्टों का विनाश करती हैं। माता का यह रूप कालिका का अर्थात काले वर्ण का होता है। मां के बाल लम्बे और सभी दिशाओं तक फैले बताए गए है। माता के इस सातवें रूप की बात करें तो मां कालरात्रि चार भुजाओं वाली हैं और वे अर्धनारीश्वर शिव की तांडव मुद्रा में नजर आती हैं।
मां कालरात्रि भगवान शिव की तरह त्रिनेत्री हैं और उनकी आंखों से अग्नि बरसती है। मां कालरात्रि ऊपर उठा हुआ दाहिना हाथ वरद मुद्रा में है और नीचे का दाहिना हाथ अभय मुद्रा है। उनके बाएं हाथ में एक लोहे का कांटा है और उनके बाएं हाथ में एक खड़ग विराजित नजर आता है। माता कालरात्रि के वाहन की बात करें तो, गर्दभ यानी गधा है, जो सबसे अधिक मेहनती और निडर प्राणी बताया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, श्रद्धा – ढोल-ताशे व मातारानी के जयकारे से गूंज उठा शहर
1,140 मूर्तियों का शांतिपूर्ण विसर्जन, ढोल-ताशों की गूंज, 19 थाना क्षेत्रों में रहा कड़ा बंदोबस्त
आखिर विजयादशी पर मां दुर्गा को क्यों दही-चूड़ा का लगता है भोग, जानिए क्या है रहस्य
आज दशहरा को कर लें अपराजिता के फूल से ये उपाय, मिलेगी माता रानी की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि के बनेंगे
जानें मां कालरात्रि की प्राकट्य कथा
यहां पर मां कालरात्रि के बारे में दुर्गा पुराण में उल्लेख मिलता हैं जिसमें उनके प्राकट्य कथा के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि, बात उस समय की है जब शुंभ निशुंभ और रक्तबीज नाम के असुरों का अत्याचार काफी बढ़ गया था हर जगह पर हाहाकार मचा हुए था। इससे सभी देवतागण परेशान होकर भगवान शिव के पास पहुंचे और असुरों के इस अत्याचार को खत्म करने और रक्षा करने के लिए प्रार्थना की। तब भगवान शिव ने माता पार्वती से कहा कि, वे इन असुरों का नाश कर भक्तों की रक्षा करें इस प्रकार मां पार्वती ने देवी का रूप धारण किया और शुंभ निशुंभ राक्षसों का वध कर दिया।
जब मां दुर्गा ने रक्तबीज का वध किया तो उसके रक्त से लाखों रक्तबीज पैदा हो गये। यह देखकर मां दुर्गा बहुत क्रोधित हो गईं। मां का चेहरा गुस्से से काला पड़ गया। इसी स्वरूप से देवी कालरात्रि का प्रादुर्भाव हुआ। इसके बाद मां कालरात्रि ने असुर रक्तबीज समेत सभी दैत्यों का वध कर दिया और उनके शरीर से निकलने वाले रक्त को जमीन पर गिरने से पहले अपने मुख में भर लिया। इस तरह सभी असुरों का अंत हुआ। इस वजह से माता को शुभंकरी भी कहा गया।
कैसे करें मां कालरात्रि की पूजा
यहां पर मां कालरात्रि की पूजा करने के नियम हैं जिसके बारे में जानिए…
1- मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
2-इसके बाद माता की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं।
3- फिर मां को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें।
4-मां को स्नान कराने के बाद पुष्प अर्पित करें।
5-मां को रोली कुमकुम लगाएं।
6-मां को मिष्ठान, पंच मेवा, पांच प्रकार के फल अर्पित करें।
7-मां कालरात्रि को गुड़हल के फूल चढ़ाएं और गुड़ का भोग लगाएं।
8-इसके बाद कपूर या दीपक से माता की आरती उतारें।
9-सुबह शाम आरती के बाद दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं और मां दुर्गा के मंत्रों का भी जप करें।
Worship maa kalratri with this method and you will get blessings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMPoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Jul 15, 2026 | 10:33 AMRaksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 15, 2026 | 10:33 AMबीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के ‘विकास’ की पोल
Jul 15, 2026 | 10:30 AMजेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
Jul 15, 2026 | 10:22 AMनवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?
Jul 15, 2026 | 10:20 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














