धनतेरस पर इन चीजों का खरीदना अशुभ 
धर्म

धनतेरस के दिन न खरीदें ये वस्तु, अन्यथा झेलनी पड़ सकती है बड़ी कठिनाइयां

धनतेरस का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत ही खास महत्व रखता है। इस दिन मां लक्ष्मी, धन्वन्तरि जी और कुबेर देव की पूजा होती है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और अन्य सामान खरीदकर घर लाने की परंपरा रही है, जिसे शुभ माना गया है। लेकिन, कुछ चीजें ऐसी है जिन्हें भूलकर भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।

सीमा कुमारी

Dhanteras:  29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को धनतेरस का पर्व पूरे देश भर में मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाले यह पर्व हिन्दू धर्म में बहुत ही खास महत्व रखता है।

इस दिन मां लक्ष्मी, धन्वन्तरि जी और कुबेर देव की पूजा होती है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और अन्य सामान खरीदकर घर लाने की परंपरा रही है, जिसे शुभ माना गया है। लेकिन, कुछ चीजें ऐसी है जिन्हें भूलकर भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए, ऐसे में चलिए जानते है इन 5 चीजों के बारे में-

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना है अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन पुरानी सेकंड हेंड चीजें अथवा किसी के द्वारा इस्तेमाल की गई चीजें खरीदना अशुभ होता है। इन चीजों की खरीद घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ पुराने विचार और कई तरह के संकट लेकर आती है।

लोहे की चीजों को धनतेरस पर खरीद करना अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, लोहे की प्रकृति ठंडी होती है और यह वजन में भी भारी होती है। इस वजह से लोहे की चीजों को घर में लाने से परिवार के लोगों की ऊर्जा भी ठंडी पड़ने लगती है। इसके अलावा नुकीली चीजें भी धनतेरस पर न खरीदें।

ज्योतिषयों के मुताबिक, धनतेरस पर कांच के बर्तन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। इस तरह की चीजों का आसानी से टूटने का भय बना रहता है। इस तरह की चीजों को धनतेरस पर खरीदकर घर लाने से परिवार की सुख-शांति में बाधा उत्पन होने लगती है।

धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए। काले रंग पर शनिदेव का वास होता है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें घर पर नहीं लानी चाहिए। इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कहा जाता है कि, धनतेरस पर धारदार सामान खरीदने से आपको बचना चाहिए। धनतेरस पर धारदार सामान जैसे, चाकू, कैंची आदि खरीदने पर घर में किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। साथ ही इससे घर-परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद भी बढ़ने लगते हैं। इसलिए इस दिन इन चीजों को खरीदने से आपको बचना चाहिए।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र