रविवार के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

रव‍िवार के द‍िन किन चीजों को खरीदना बड़ा शुभ, जानिए क्या है रविवार से जुड़ी मान्यता

रविवार के दिन कुछ विशेष वस्तुएं खरीदने से भी व्यक्ति का कई तरह के लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।

सीमा कुमारी

vastu shastra tips:सनातन धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। और प्राचीन काल से ही इस दिन सूर्य देव की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। ऐसा कहा जाता है कि सूर्य देव की आराधना करने से व्यक्ति को मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

साथ ही यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य से संबंधित कोई दोष होता है, तो इसके निवारण के लिए सूर्य देव की उपासना करना लाभकारी होता है। रविवार के दिन कुछ विशेष वस्तुएं खरीदने से भी व्यक्ति का कई तरह के लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।

रविवार के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ जानिए

नेत्र से जुड़ी चीजें खरीदना शुभ

रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है, ऐसे में इस दिन आंखों से जुड़ी हुई वस्तु जैसे कि चश्मा खरीदना शुभ हो सकता है।

वॉलेट खरीदना शुभ

धन और आर्थिक स्थिरता के लिए रविवार को नया पर्स खरीदना भी लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि, इस दिन वॉलेट यानी नया पर्स खरीदने से जातक को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसलिए इस दिन वॉलेट खरीदना शुभ माना जाता है।

कैंची और गेहूं खरीदना शुभ

रविवार को कैंची और गेहूं खरीदने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।इसलिए इस दिन कैंची और गेहूं खरीदना शुभ माना जाता है।

लाल रंग की वस्तुएं

रविवार के दिन लाल रंग से संबंधित चीजें खरीदना घर में सुख-शांति और समृद्धि ला सकता है।

रविवार के दिन इन चीजों को खरीदना अशुभ

लोहा से बनी चीजें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि रविवार सूर्य देवता का दिन होता है। वहीं लोहा शनि देव को प्रिय है, शनि देव और सूर्य के बीच 36 का आंकड़ा माना जाता है। इसलिए रविवार के दिन लोहा न खरीदें।

गार्डनिंग से संबंधित चीजें न खरीदें

इस दिन घर बनाने का सामान और गार्डनिंग से जुड़े उपकरण खरीदना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से सूर्य दोष का प्रभाव बढ़ सकता है।

वाहनों की खरीदारी न करें

रविवार के दिन वाहनों की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। इस दिन वाहन का सौदा करने से जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल