रविवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम,(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

सनातन धर्म में रविवार के दिन ये काम हैं वर्जित, न माने तो तो पड़ सकते हैं मुश्किलों में

सनातन धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन कुछ वर्जित कार्यों को करने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सीमा कुमारी

Ravivar Ke Niyam: सनातन धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य भगवान को जल देने से करियर और कारोबार सूर्य की किरणों की तरह चमकता है। रविवार का दिन सूर्य आराधना के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन कुछ वर्जित कार्यों को करने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं, कि रविवार के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

रविवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम

बाल नहीं कटाना चाहिए

आमतौर पर लोग रविवार के दिन ही बाल कटाते हैं। ये छुट्टी का दिन भी होता है। लेकिन हिंदू धर्म के हिसाब से रविवार के दिन बाल कटवाना अशुभ माना जाता है। इससे सूर्य कमजोर होता है।

सूर्य कमजोर होने से स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ती हैं। पिता के साथ मतभेद होता है और करियर में भी बाधाएं आती हैं।

मांस-मदिरा का सेवन न करें

रविवार के दिन शनि से जुड़े हुए पदार्थों का विशेष रूप से सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन नशे से जुड़ी कोई भी चीज नहीं लेनी चाहिए। इसके काफी दुष्परिणाम हो सकते हैं।

नमक का सेवन न करें

रविवार के दिन नमक से दूरी बनाकर रखना चाहिए। रविवार के दिन सूर्यास्त के बाद नमक बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य में बाधा आती है और इंसान को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

तांबे की वस्तुएं बेचना या खरीदना अशुभ

रविवार के दिन तांबे की बनी वस्तुओं से दूरी बना लेना चाहिए। इस दिन तांबे को बेचना या खरीदना अशुभ माना जाता है। सूर्य देव से जुड़े हुए अन्य धातुओं के बारे में भी ऐसा ही खयाल रखना जरूरी है।

यात्रा का रखें ध्यान

इस दिन अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इस दिन पश्चिम दिशा से यात्रा करने से बचना चाहिए। लेकिन अगर यात्रा जरूरी है तो घी या पान का सेवन करने के बाद आप यात्रा पर जा सकते हैं।

तुलसी एवं पीपल में न दें पानी

रविवार के दिन पीपल की पूजा नहीं करनी चाहिए। माना जाता है इससे घर में दरिद्रता आती है। इस दिन तुलसी के पत्ते भी नही तोड़ेने चाहिए और न ही इसमें पानी देना चाहिए।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां