इन पेटिंग्स को लगाने से बंद किस्मत का ताला खुल सकता है,(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

वास्तुदोष से हैं परेशान तो घर में लगा लें ये 5 पेंटिंग्स, दूर हो जाएगी नकारात्मकता

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भरने और जीवन में उन्नति के लिए पेंटिंग्स भी विशेष महत्व रखती हैं। ऐसे में घर में कुछ पेटिंग्स को लगाने से सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता हैं।

सीमा कुमारी

Vastu Tips: हमारे जीवन में कई बार अचानक परेशानियां आने लगती है और बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं।  ऐसे में वास्तु में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर आप अपने जीवन में सुख,समृद्धि और खुशियां ला सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ पेटिंग्स को लगाने से सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता हैं। सकारात्मकता बढ़ती हैं। ऐसे में आइए जानते है इन पेटिंग्स के बारे में-

भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला पेंटिंग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पूजा स्थल या ड्राइंग रूम में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की रासलीला की पेंटिंग लगानी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है।

दौड़ते घोड़ों की तस्वीर

कहा जाता है कि, घर में दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग्स लगाना बेहद शुभ होता है। इसे लगाने से सकारात्मकता आती है। व्यापार और काम में बढ़ोतरी होती है। इसे घर के दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। यह काफी शुभ साबित होता है।

उगते सूरज की पेंटिंग 

वास्तु शास्त्र में उगते सूरज की पेंटिंग को नई शुरुआत, ऊर्जा और आशा का प्रतीक माना गया है। इसे घर के पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है बल्कि परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और उत्साह में वृद्धि करता है।

हंसों के जोड़े की पेंटिंग

घर में हंसों के जोड़े की पेंटिंग लगाना बेहद शुभ होता है। हंसों के जोड़े को प्यार के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। वहीं, अगर आप हंसों की जोड़ी की पेंटिग घर में लगाते हैं, तो इससे परिवार में आपसी संबंधों में मिठास आती है और दांपत्य जीवन में आ रही समस्याएं खत्म होती है।

बहती नदी या झरने की पेंटिंग

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, घर में बहती नदी या घर में की पेंटिंग लगाना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है। इसे घर में उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाएगा। इससे धन के प्रवाह में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही आर्थिक स्थिरता आती है।

हरियाली या जंगल की पेंटिंग

वास्तु के अनुसार हरियाली, फूलों और जंगल की पेंटिंग को घर में उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह स्वास्थ्य, खुशहाली और मानसिक शांति का संचार करती है। हरियाली की छवि तनाव को कम करती है और घर के सदस्यों में सकारात्मकता का संचार करती है।

पेंटिंग्स लगाने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

पेंटिंग्स को हमेशा साफ-सुथरा और जीवंत बनाए रखें। धूल-मिट्टी जमी पेंटिंग नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकती है।

नकारात्मक भावनाओं जैसे दुःख, युद्ध, गुस्सा या भय को दर्शाने वाली पेंटिंग्स से बचें।

पेंटिंग्स को उचित ऊंचाई पर लगाएं ताकि सभी इसे सहजता से देख सकें। टूटे या फटे फ्रेम वाली पेंटिंग्स तुरंत बदलें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा