पूजा के दौरान कौन-सा दीपक जलाना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

पंचमुखी दीपक कब जलाएं, घी, सरसों तेल और चमेली तेल के दीए किस भगवान के सामने जलाए

Puja Vidhi: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दीपक बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में जानते है किस देवी-देवता की पूजा के दौरान कौन-सा दीपक जलाना चाहिए ।

सीमा कुमारी

Deepak ke Niyam : हिंदू धर्म में सुबह और शाम के समय पूजा के दौरान दीपक जलाने की एक विशेष परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, दीपक को ज्ञान और शुभता के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। दीपक केवल पूजा के दौरान ही नहीं, बल्कि रोजाना घर के अलग-अलग स्थानों पर भी दीपक जलाने से आपको अद्भुत लाभ देखने को मिल सकते हैं।

ऐसे में अगर आप देवी-देवताओं के समक्ष इस तरह से दीपक जलाते हैं, तो इससे वह प्रसन्न होते हैं और साधक को मनोकामना पूरी करते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

पूजा के दौरान कौन-सा दीपक जलाना शुभ :

  • गाय घी का दीपक

ज्योतिषयों के अनुसार, भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गाय घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। रोजाना भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी के पास गाय के घी का दीपक जलाएं। कहा जाता है कि, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और साधक को पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। अगर आप चाहते हैं कि आप पर मां लक्ष्मी कृपा सदैव बनी रहे तो घी का दीपक अवश्य जलाएं।

  • चमेली के तेल का दीपक

कहा जाता है कि, पवन पुत्र हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए चमेली के तेल का दीपक जलाना शुभ होता हैं। हनुमान जी की कृपा के लिए आपको हमेशा चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही आप हनुमान जी की पूजा में तीन कोनों वाला दीपक भी जला सकते हैं। इस दीपक को जलाने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

  • सरसों के तेल का दीपक

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही कालभैरव जी के पास भी सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। माता काली की पूजा के साथ-साथ सूर्य देव की पूजा में भी सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ एवं काफी लाभदायक माना जाता है।

  • पंचमुखी दीपक

भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा में पंचमुखी दीपक, अर्थात पांच बत्ती वाले दीपक का इस्तेमाल करना शुभ बताया गया है। मान्यता है कि इस दीपक को जलाने से साधक को न्यायिक विवाद में राहत देखने को मिल सकती है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z