कौन से 5 पेड़ हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

अगर आपके घर में हैं ये 5 पेड़-पौधे, तो है कंगाली का खतरा!

Unlucky Plants: माना जाता है कि कुछ खूबसूरत दिखने वाले पौधे भी घर में शुभता की जगह कंगाली ला सकते हैं। साथ ही, यह परिवार के सदस्यों के जीवन में दुर्भाग्य का कारण भी बन सकते हैं।

सीमा कुमारी

Unlucky Plants For Home:  कहते है पेड़-पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि आर्थिक उन्नति के द्वार भी खोलते है। वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधे लगाने का बड़ा महत्व है। ऐसा कहते हैं कि कुछ खास किस्म के पौधे या पेड़ घर के आंगन में लगाने से आर्थिक संपन्नता के साथ सुख समृद्धि बनी रहती है, लेकिन वास्तु में कुछ पेड़ों को लगाना अशुभ बताया गया है।

कहा जाता है कि, इन्हें घर में लगाना न केवल दुर्भाग्य का कारण बनता है, बल्कि धन, स्वास्थ्य और शांति पर भी विपरीत असर डाल सकता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से 5 पेड़ हैं जिन्हें घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए

कौन से 5 पेड़ हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए

पीपल का पेड़

जैसा कि जानते है कि, कई तीज- त्योहारों और शुभ अवसरों पर पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर घर के आंगन में पीपल का पेड़ है तो इससे घर में नकारात्मक प्रभाव आता है और घर के सदस्यों को आर्थिक समस्याएं घेरने लगती। इसलिए हमें पीपल का पेड़ कभी भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए।

खजूर का पेड़

कहा जाता है कि, पीपल के पेड़ के अलावा खजूर का पेड़ भी घर में नहीं लगाना चाहिए। खजूर का पेड़ देखने में भले ही आकर्षक लगे, लेकिन इसे घर के भीतर लगाना अत्यंत अशुभ माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञ कहते है कि, खजूर का पेड़ घर में लगाने से आर्थिक तंगी और धन हानि होती है। इसकी ऊंचाई और बनावट ऐसी होती है कि यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को रोक देती है। इसीलिए इसे केवल खुले स्थानों या बगीचों में लगाना ही शुभ होता है।

बेर का पेड़

घर के सामने लगा बेर का पेड़ भी अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इसके पेड़ में लंबे-लंबे कांटे होने की वजह से इसे घर के आंगन में लगाना वर्जित माना गया है। कहते है जिस घर में बेर का पेड़ होता है, वहां के सदस्यों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं और घर का सुख-चैन खत्म हो जाता है और आर्थिक तंगी घेरने लगती है।

मदार का पेड़

जिन पेड़ों से दूध यानी सफेद पदार्थ निकलता है, उन्हें भी आंगन में लगाने से बचना चाहिए। यही वजह है कि मदार का पेड़ भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। यह पेड़ घर के सामने लगाने से नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है. मदार को आक के नाम से भी जाना जाता है।

इमली का पेड़

इसी प्रकार हमें इमली का पेड़ भी घर के आंगन में लगाने से बचना चाहिए। यह पेड़ नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के अनुसार, जिस इंसान के घर के आंगन में इमली का पेड़ होता है, उसकी आर्थिक स्थिति हमेशा डामाडोल रहती है इतना ही नहीं इमली का पेड़ घर के सामने रहने से रिश्तों में खटास पड़ने लगती है।

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित