योगेश्वर द्वादशी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

Yogeshwar Dwadashi 2026: कब है योगेश्वर द्वादशी? जानें व्रत विधि, पूजा का महत्व और पौराणिक कथा

Yogeshwar Dwadashi 2026: योगेश्वर द्वादशी 2026 आज 21 नवंबर को मनाई जा रही है। जानें भगवान विष्णु के दामोदर स्वरूप की पूजा विधि, व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और इस तिथि का धार्मिक महत्व।

सीमा कुमारी

Highlights:

  • योगेश्वर द्वादशी 21 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर मनाई जा रही है।

  • इस दिन भगवान विष्णु के योगेश्वर और दामोदर स्वरूप की पूजा करने की परंपरा है।

  • पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे शुरू होकर 22 नवंबर को सुबह 4:56 बजे समाप्त होगी।

  • पूजा में भगवान विष्णु को तुलसी दल, पीले फूल, चंदन, फल और मिठाई अर्पित किए जाते हैं। 'ॐ नमो दामोदराय' मंत्र का जाप भी शुभ माना जाता है।

Yogeshwar Dwadashi Muhurat: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु की आराधना के लिए द्वादशी तिथि को विशेष महत्व माना जाता है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को योगेश्वर द्वादशी के नाम से जाना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु के दामोदर स्वरूप की पूजा और व्रत के लिए महत्वपूर्ण है

साल 2026 में योगेश्वर द्वादशी आज 21 नवंबर, शनिवार को मनाई जा रही है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, मंत्र जाप और दान-पुण्य करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं। आइए जानते हैं योगेश्वर द्वादशी की तिथि, पूजा विधि, धार्मिक महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथा।

कब है योगेश्वर द्वादशी 2026?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 21 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर योगेश्वर द्वादशी का पर्व 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इसे गरुड़ द्वादशी और वृंदावन द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है।

क्या है योगेश्वर द्वादशी की पूजा विधि ?

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थल पर भगवान विष्णु या दामोदर स्वरूप की प्रतिमा स्थापित करें। उन्हें पीले फूल, तुलसी दल, फल, मिठाई और चंदन अर्पित करें।

इसके बाद धूप-दीप जलाकर भगवान की आरती करें। पूजा के दौरान 'ॐ नमो दामोदराय' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। शाम को भजन-कीर्तन और भगवान विष्णु का स्मरण करें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान भी कर सकते हैं।

क्या है योगेश्वर द्वादशी की पौराणिक कथा?

योगेश्वर द्वादशी की कथा का वर्णन वराह पुराण में मिलता है। इसके अनुसार, एक बार राजा भद्राश्व ने अगस्त्य मुनि से कार्तिक महीने की द्वादशी के व्रत का महत्व जानने की इच्छा जताई। तब अगस्त्य मुनि ने उन्हें इस व्रत की महिमा सुनाई।

कथा के अनुसार, प्राचीन समय में दक्ष प्रजापति, हैहय वंश के राजा कृतवीर्य और शकुंतला ने भी इस व्रत का पालन किया था। माता पृथ्वी ने भी भगवान विष्णु की आराधना के लिए यह व्रत किया था। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने वराह अवतार धारण किया और पृथ्वी को पाताल से बाहर निकाला। इसी वजह से इस व्रत को धरनी व्रत के नाम से भी जाना जाता है।

योगेश्वर द्वादशी का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, योगेश्वर द्वादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से भक्तों को पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन दामोदर स्वरूप की आराधना, मंत्र जाप, रात्रि जागरण और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। यह पर्व भक्तों को संयम, सेवा और भक्ति का संदेश देता है। श्रद्धालु इस अवसर पर भगवान विष्णु से परिवार की सुख-शांति और जीवन में सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं।

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण! समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी