भगवान श्रीकृष्ण की कृपा इस तरह करें प्राप्त (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा पाने का चल रहा है समय, जानिए मार्गशीर्ष माह में कैसे करें पूजा

Lord Krishna: मार्गशीर्ष मास को भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में 'मासों में मैं मार्गशीर्ष हूं' कहकर विशेष बताया है। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से धन, वैभव और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है

सीमा कुमारी

Margashirsha Month Krishna Bhakti: धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से मार्गशीर्ष महीना को सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। अभी मार्गशीर्ष महीना चल रहा है। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित मार्गशीर्ष महीना कार्तिक पूर्णिमा के बाद शुरू हो जाता है।

आपको बता दें, इस महीने की शुरुआत 6 नवंबर से हो चुकी है, जो आगामी 4 दिसंबर को समाप्त होगा। इस महीने भगवान श्रीकृष्ण की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप किस तरह इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा इस तरह करें प्राप्त:

पूजा में शामिल करें ये चीजें

ज्योतिष एवं वास्तुशास्त्र के अनुसार, मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसी का विशेष रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में शंख का इस्तेमाल करना और उसकी पूजा करना भी काफी शुभ माना गया है। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के दौरान ओम नमो नारायण मंत्र का जप करना चाहिए।

तीर्थ स्थलों की यात्रा करें

कहा जाता है कि, मार्गशीर्ष माह में तीर्थ स्थलों पर जाकर स्नान करना काफी शुभ माना गया है। इसी के साथ ही इस माह में शंख पूजन का विशेष महत्व है। मार्गशीर्ष या अगहन माह में कपूर जलाकर तुलसी की पूजा व परिक्रमा करने से भी साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

जानिए आखिर मार्गशीर्ष माह का क्यों इतना महत्व

सनातन धर्म में मार्गशीर्ष यानी अगहन माह का बहुत अधिक महत्व है। मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होते हैं, जिस कारण इस माह को मार्गशीर्ष कहा जाता है। इसी माह में प्रभु श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ। साथ ही इस माह में गीता जयंती भी मनाई जाती है।

भगवद गीता में मार्गशीर्ष माह के बारे में यह कहा गया है कि इस माह में भगवान श्री कृष्ण का विशेष प्रभाव रहता है। जो भी साधक इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष विधि-विधान से पूजा करता है, वह जीवन में समस्त सुखों को भोगने के बाद मोक्ष की प्राप्ति करता है।

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं