शिवजी और माता पार्वती(सौ.सोशल मीडिया ) 
धर्म

महाशिवरात्रि व्रत गलती से टूट जाए तो क्या करें? यहां है उपाय, फलित होगी आपकी पूजा!

Shivratri Vrat Vidhi: यदि किसी कारणवश या अनजाने में महाशिवरात्रि का व्रत टूट जाए तो घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है। सबसे पहले मन को शांत रखें और पश्चाताप भाव से महादेव से सच्चे हृदय से क्षमा मांगें।

सीमा कुमारी

Mahashivratri Fast Rules: महाशिवरात्रि का व्रत महादेव को समर्पित सबसे कठिन और पवित्र व्रतों में से एक माना जाता है। वर्ष 2026 में यह व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा। इस दिन भक्त शिवजी और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर उपवास का संकल्प लेते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत के दौरान कुछ कड़े नियमों का पालन करना आवश्यक होता है, तभी इसका पूर्ण पुण्यफल प्राप्त होता है।

कैसे करें महाशिवरात्रि व्रत पूजा?

  • महाशिवरात्रि व्रत में प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूरे दिन संयम बनाए रखें।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करें तथा लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा जैसे तामसिक आहार से दूर रहें।
  • मन में क्रोध या द्वेष न रखें।
  • फलाहार करने वाले केवल फल, दूध और सेंधा नमक लें।
  • शिव चालीसा का पाठ और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते रहने से मन एकाग्र रहता है और व्रत की पवित्रता बनी रहती है।

लेकिन ऐसी स्थिति में क्या उपाय करें जब बीच में ही गलती से महाशिवरात्रि व्रत टूट जाए। ऐसे में आइए इसे लेकर नियम उपाय आदि जानें

क्या करें अगर किसी कारणवश टूट जाए व्रत?

यदि किसी कारणवश या अनजाने में महाशिवरात्रि का व्रत टूट जाए तो घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है। सबसे पहले मन को शांत रखें और पश्चाताप भाव से महादेव से सच्चे हृदय से क्षमा मांगें। व्रत खंडित होने पर पुनः स्नान कर शिवलिंग का जल या गंगाजल से अभिषेक करें। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें और अपनी सामर्थ्य अनुसार चावल, दूध या सफेद वस्त्र का दान करें। शाम को दीपदान और शिव आरती करने से मन को शांति मिलती है।

सेहत और श्रद्धा के बीच संतुलन

महाशिवरात्रि का व्रत श्रद्धा के साथ-साथ सेहत को ध्यान में रखकर रखना चाहिए। यदि कोई बीमार या बुजुर्ग है, तो कठोर उपवास के बजाय मानसिक पूजा और मंत्र जाप पर ध्यान देना बेहतर है। महादेव भाव के भूखे हैं, इसलिए अपनी क्षमता अनुसार व्रत करें, पर्याप्त पानी पिएं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सच्ची श्रद्धा और संतुलन ही व्रत का वास्तविक फल दिलाता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा