पर्स में कौन सी चीजें रखना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

अपने पर्स में जरूर रखें ये चीजें, कभी खाली नहीं होगी आपकी जेब, लेकिन 'इन' बातों का रखें ध्यान

Vastu Tips For Purse: वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पर्स से जुड़े कुछ खास उपाय बताए गए हैं। पर्स में पैसों के अलावा कुछ चीजें रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।

सीमा कुमारी

Vastu Tips For Wealth: हर इंसान चाहता है कि उसके पास खूब सारा पैसा हो। कभी पैसों की कमी न हो और उसकी जेब हमेशा नोटों से भरी रहे। लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद भी पैसों से जुड़ी समस्या बनी रहती है। अगर वास्तु-शास्त्र की बात करें तो, इसका कारण केवल मेहनत नहीं, बल्कि आपकी आदतें और कुछ चीजों का गलत स्थान रखना भी हो सकता है।

खासतौर पर आपका पर्स, जो धन का घर माना जाता है, उसमें रखी चीजें आपकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डालती हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार पर्स में कौन सी चीजें रखने से पैसों की बरकत बनी रहती है और तंगी दूर होती है-

पर्स में कौन सी चीजें रखने से पैसों की तंगी दूर होती है

पर्स में सिक्का हमेशा रखें

वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, पर्स कभी खाली नहीं होना चाहिए। पर्स में कम से कम एक या दो रुपये का सिक्का जरूर रखें। यह शुभ संकेत होता है और धन का आगमन बनाए रखता है।

पर्स में पीपल या तुलसी का पत्ता रखें

कहते हैं, पर्स में सिक्कें रखने के अलावा पीपल या तुलसी का पत्ता भी रख सकते हैं। अगर आप चाहें तो सूखा पीपल या तुलसी का पत्ता अपने पर्स में रख सकते हैं। यह वास्तु-दोष को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा लाता है। ध्यान रहे, पत्ता ताजा नहीं, बल्कि सूखा और साफ होना चाहिए।

कुबेर जी का यंत्र या मंत्र की पर्ची

कुछ लोग पर्स में कुबेर यंत्र या कुबेर मंत्र की छोटी पर्ची रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे धन का प्रवाह बढ़ता है और पैसे रुकते नहीं हैं।

लक्ष्मी जी की फोटो या चांदी का सिक्का

आपको बता दें, पर्स में मां लक्ष्मी की छोटी तस्वीर या चांदी का सिक्का रखना भी बड़ा शुभ एवं फलदायक माना जाता है। यह धन की देवी का प्रतीक है और इससे घर में और पर्स में कभी धन की कमी नहीं होती है। ध्यान रखें कि तस्वीर साफ-सुथरी और पर्स के अंदर सुरक्षित रखी हो।

इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान

  • पर्स हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें।
  • लाल, पीला या हरा रंग का पर्स शुभ माना जाता है।
  • पर्स को कभी जमीन पर न रखें।
  • पर्स में पैसे इधर-उधर न डालें, उन्हें सही तरीके से रखें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा