हरतालिका तीज व्रत नियम  (सौ.सोशल मीडिया)
धर्म

Hartalika Teej 2026: व्रत के दिन इन कामों से जरूर बचें महिलाएं, जानें कौन सी गलतियां मानी जाती हैं अशुभ

Hartalika Teej Vrat: हरतालिका तीज 2026 का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना अनिवार्य है। आइए जानते हैं कि इस व्रत के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए।

सीमा कुमारी

Hartalika Teej Par Kya Na Karein : हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं। वहीं जो लड़कियां कुंवारी हैं, वह भी मनचाहे वर की कामना के लिए रखती हैं।

धर्म शास्त्रों एवं लोक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत रखने के साथ कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं हरतालिका तीज के दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए।

हरतालिका तीज के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • काला रंग पहनना क्यों है अशुभ?

धर्म शास्त्रों में किसी भी पूजा-मांगलिक अनुष्ठान में काले रंग के कपड़े से लेकर सुहाग से जुड़ा सामान पहनने की पूरी तरह मनाही है। खासतौर पर तीज से बड़े त्योहार में तो बिल्कुल ही नहीं है। इसलिए हरतालिका तीज की पूजा के दौरान गलती से भी काले रंग के कपड़े या चूड़ियाँ न पहनें। चूंकि यह पर्व सुहाग से जुड़ा है, इसलिए इस विशेष अवसर पर काला रंग पहनना अशुभ माना जाता है।

  • व्रती सोने से बचें

हरतालिका तीज को सबसे कठिन व्रतों में से है। इस व्रत को निर्जला यानी बिना पानी पिए रखा जाता है। लोक एवं धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रती को दिन में सोने से बचना चाहिए। खाली समय आराम करने के बजाय शिव-पार्वती का स्मरण, भजन, मंत्र जाप समय में बिताने की परंपरा है। रात में जागरण की भी मान्यता बताई है।

  • व्रत को नियमित रूप से करें

यदि आपने एक बार हरतालिका तीज का व्रत करना शुरू कर दिया है, तो इसे हर साल नियमपूर्वक करें। इसे बीच में छोड़ना ठीक नहीं माना जाता, क्योंकि ऐसा करने से भगवान रुष्ट हो सकते हैं। इसलिए, हर साल इस व्रत को पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ निभाएं।

  • विवाद और क्रोध करने से बचें

यदि आपने हरतालिका तीज का व्रत रखा है तो आप पूरे दिन व्रत रखने के साथ मन की शांति बनाए रखें। इस दिन पति, परिवार या किसी अन्य व्यक्ति के साथ विवाद करने और क्रोध करने से बचें। व्रत के दौरान नकारात्मक भावनाओं से दूरी बनाकर ध्यान और भक्ति में मन लगाना चाहिए।

  • पूजा की शुरआत गणेश जी से करें

हरतालिका तीज की पूजा की शुरआत गणेश जी की आराधना से करें, क्योंकि वह हमारे प्रथम पूज्य हैं। इसके बाद शिव-पार्वती की पूजा कर दांपत्य जीवन की खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना की जाती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी