सुबह उठने से पहले किन कामों को करना चाहिए(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

सुबह-सुबह सबसे पहले करें ये 5 काम, माता लक्ष्मी की होगी विशेष कृपा, बरसेगा धन!

Astro Tips For Money :ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह के समय कुछ छोटे-छोटे से काम करके व्यक्ति अपना पूरा दिन ठीक कर सकता है। इन कामों को करने से मानसिक शांति के साथ ऊर्जा प्राप्त होगी।

सीमा कुमारी

Morning Upay: हर किसी की चाहत होती है कि वो एक खुशहाल जीवन व्यतीत करें और उन्हें कभी पैसों की कमी न हो। लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि मेहनत करने के बाद भी उचित फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में व्यक्ति को कई बार आर्थिक तंगी के साथ-साथ मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोजना सुबह उठने से पहले ये 5 काम करने से मां लक्ष्मी खुश होकर अपनी कृपा बरसाती हैं। तो आइए जानते हैं कि सुबह उठने से पहले किन कामों को करना चाहिए।

सुबह उठने से पहले किन कामों को करना चाहिए

ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डालें-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति रोजाना ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले जागता है, उस पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। यह आदत व्यक्ति को सफलता और ऊंचाइयों तक ले जाती है।

उठते ही हथेलियां देखें और मंत्र बोलें-

सुबह बिस्तर से उठते ही अपनी हथेलियां जोड़कर यह मंत्र बोलें- “कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले तु गोविंदः, प्रभाते करदर्शनम्।” यह छोटा सा कर्म दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है और हर कार्य में सफलता देता है।

स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें-

स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, गुड़ और सिंदूर मिलाकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। इसके साथ “ॐ सूर्य देवाय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, मन शांत होता है और कार्यों में सफलता मिलती है।

घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं-

हर सुबह रोली या कुमकुम से मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना शुभ माना गया है। यह सुरक्षा और शुभता का प्रतीक है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश सुनिश्चित करता है।

पहली रोटी गाय को खिलाएं-

हर दिन भोजन बनाने के बाद पहली रोटी गाय को खिलाना बहुत पुण्यदायक माना गया है। यह देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त करने का सरल उपाय है। इससे भाग्य मजबूत होता है और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि