क्रिसमस के 12 दिनों का क्या है महत्व, (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

क्रिसमस का त्यौहार सिर्फ़ एक दिन नहीं 12 दिनों तक मनाया जाता है, जानिए किन-किनको समर्पित हैं ये दिन

हर साल दुनियाभर में 25 दिसंबर के दिन को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार 1 या 2 दिन नहीं, बल्कि पूरे 12 दिनों तक मनाया जाता है। हर दिन का अपना अलग-अलग महत्व होता है।

सीमा कुमारी

Christmas 2024: क्रिसमस का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। क्रिसमस का पर्व ईसाई धर्म के लोगों के लिए बहुत खास महत्व रखता हैं। हर साल दुनियाभर में 25 दिसंबर के दिन को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार बहुत ही उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाता है। इसे यीशु मसीह का जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

भारत में अब अन्य धर्मों के लोग भी इस पर्व को धूमधाम से मनाने लगे हैं। इस दिन गिरिजा घरों की रौनक देखने लायक होती है। क्रिसमस पर्व की खास बात ये हैं कि यह त्योहार 1 या 2 दिन नहीं, बल्कि पूरे 12 दिनों तक मनाया जाता है। क्रिसमस के 12 दिनों तक कैसे जश्न मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इन खास दिनों के बारे में-

क्रिसमस के 12 दिनों का क्या है महत्व

1- पहला दिन यानि 25 दिसबंर, इसे क्रिसमस का पहला दिन कहा जाता है। इस दिन से ही क्रिसमस का जश्न शुरू हो जाता है। पहले दिन को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं।

2- दूसरा दिन 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को सेंट स्टीफन डे के नाम से भी जाना जाता है। सेंट स्टीफन पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने ईसाई धर्म के लिए अपनी कुर्बानी दी थी।

3- तीसरा दिन 27 दिसंबर यह दिन सेंट जॉन को समर्पित होता है। ये ईसा मसीह से प्रेरित और उनके मित्र माने जाते हैं।

4- चौथा दिन 28 दिसंबर इस दिन किंग हीरोद ने ईसा मसीह को ढूंढते समय कई मासूम लोगों का कत्ल कर दिया था। इस दिन उन्हीं मासूम लोगों को याद कर उनके लिए प्राथना की जाती है।

5- पांचवां दिन 29 दिसंबर का दिन सेंट थॉमस को समर्पित है, 12वीं सदी में चर्च पर राजा के अधिकार को चुनौती देने पर उन्हें 29 दिसंबर को कत्ल कर दिया गया था। इस दिन क्रिश्चियन समुदाय के लोग उन्हें याद करते हैं।

6-छठा दिन 30 दिसंबर को इस दिन क्रिश्चियन समुदाय के लोग सेंट ईगविन ऑफ वर्सेस्टर को याद करते हैं।

7- सातवां दिन 31 दिसंबर के बारे में कहा जाता है कि पोप सिलवेस्टर ने इस दिन को मनाया था। कई यूरोपियन देशों में न्यू ईयर इव को सिलवेस्टर कहा जाता है। इस दिन गेम्स आयोजित किए जाते हैं। इस दिन नए साल से पहले की शाम के रूप में भी मनाया जाता है।

8- आठवां दिन 1 जनवरी को जो कि क्रिसमस का आंठवां दिन है यह दिन ईसा मसीह की मां मदर मैरी को समर्पित है।

9- नवां दिन 2 जनवरी का दिन चौथी सदी के सबसे पहले ईसाई ‘सेंट बसिल द ग्रेट’ और ‘सेंट ग्रेगरी नाजियाजेन’ को याद किया जाता है।

10- दसवां दिन 3 जनवरी को लेकर मान्यता है कि इस दिन ईसा मसीह का नाम रखा गया था। इस दिन चर्च को सजाया जाता है और गीत गाए जाते है।

11- ग्यारहवां दिन 4 जनवरी को 18वीं और 19वीं सदी की सेंट एलिजाबेथ अमेरिका की पहली संत थीं। इस दिन उन्हें याद किया जाता है।

12- बारहवां दिन 5 जनवरी को क्रिसमस पर्व का आखिरी दिन माना जाता है, इस दिन को एपीफेनी भी कहा जाता है। यह दिन अमेरिका के पहले बिशप सेंट जॉन न्यूमन को समर्पित है।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...