चांदी का मोर (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

घर की इस दिशा में रखें चांदी का मोर, खूब बरसेगी धन-दौलत!

Vastu Tips:हिंदू धर्म में चांदी को बहुत ही शुभ माना जाता है और मोर देवताओं का प्रिय पक्षी भी है। वास्तु शास्त्र में चांदी का मोर समृद्धि, सौभाग्य और शांति का प्रतीक माना गया है।

सीमा कुमारी

Chandi Mor Vastu: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को विशेष महत्व दिया जाता है। वास्तु शास्त्र में घर की सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इनमें से एक शक्तिशाली उपाय है चांदी का मोर। कहते हैं कि घर में चांदी के मोर को सही दिशा में रखने से न सिर्फ वास्तु दोष दूर होता है, बल्कि धन प्राप्ति के कई रास्ते भी खुलते हैं। इतना ही चांदी का मोर कारोबार में तरक्की के लिए बड़ा शुभ और प्रभावशाली माना गया है।

कहा जाता है कि, इसे व्यापारिक स्थल यानी ऑफिस पर सही दिशा में रखने से बिजनेस में अपार धन प्राप्ति के योग बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, वास्तु के अनुसार घर में चांदी का मोर रखने के लाभ और सही स्थान के बारे में-

घर के मंदिर में चांदी का मोर रखने से आती है सुख-शांति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने पूजा स्थल या घर के मंदिर में चांदी का मोर रखते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह स्थान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक बन जाता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा घर में चांदी का मोर रखने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

धन संकट को दूर करता है

अगर घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है या धन टिकता नहीं है, तो तिजोरी या धन रखने वाली अलमारी के ऊपर चांदी का मोर रखना लाभकारी होता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और अटके हुए धन की प्राप्ति होती है।

भाग्य को मजबूत बनाता है

कभी-कभी मेहनत करने के बावजूद सफलता नहीं मिलती, इसका एक कारण कमजोर भाग्य भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आप पूर्णिमा के दिन चांदी का मोर लेकर आएं और उसे अपनी तिजोरी या लॉकर में रखें, तो भाग्य प्रबल होता है और कार्यों में सफलता मिलती है।

वैवाहिक जीवन में लाता है प्रेम और सामंजस्य

पति-पत्नी के बीच बार-बार होने वाले विवादों को दूर करने के लिए भी चांदी का मोर अत्यंत प्रभावी माना गया है। यह घर की नकारात्मकता को कम करता है और रिश्तों में सौहार्द बढ़ाता है। इसे बेडरूम के उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा