- Hindi News »
- Lifestyle »
- Mother Lakshmi Had Told The Recipe Of Making Tirupati Balaji Temple Laddu
बूढ़ी मां के वेश में आकर मां लक्ष्मी ने बताई थी लड्डू बनाने की विधि, बना तिरुपति बालाजी का प्रसादम
मिलावट की खबर ने तिरुपति बालाजी मंदिर की शुद्धता पर सवाल खड़े किए है तो वहीं पर कई बातें इस मंदिर के लड्डूओं से जुड़ी है।तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलने वाले लड्डू प्रसादम की कहानी काफी पौराणिक है जिसके बारे में चलिए जानते है।
- Written By: दीपिका पाल

तिरुपति बालाजी मंदिर (सौ.सोशल मीडिया)
आंध्रप्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में मिलावट का मामला जहां पर लगातार गर्माया हुआ है वहीं पर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिलावट की खबर ने तिरुपति बालाजी मंदिर की शुद्धता पर सवाल खड़े किए है तो वहीं पर कई बातें इस मंदिर के लड्डूओं से जुड़ी है। दरअसल हर दिन तिरूपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते है लेकिन इस बात के सामने आने के बाद शायद ही कोई प्रसाद को आसानी से ले पाए। तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलने वाले लड्डू प्रसादम की कहानी काफी पौराणिक है जिसके बारे में चलिए जानते है।
माता लक्ष्मी ने पुजारियों को बताई थी लड्डू बनाने की विधि
तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम की कहानी काफी पौराणिक है जिसे लेकर कहा जाता है कि, जब तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की मूर्ति स्थापित की जा रही थी, तो पुजारियों को समझ नहीं आ रहा था कि प्रभु को भोग में क्या अर्पित करें। उसी समय एक बूढ़ी मां लड्डू का थाल लेकर आईं और कहा कि यह लड्डू की थाली प्रथम नैवेद्य के रूप में स्वीकार करें। इसके बाद भगवान की पूजा करने के बाद प्रसाद अर्पित किया गया इसका स्वाद जब प्रसाद के रुप में सभी ने चखा तो पुजारी समेत हर कोई हैरान रह गए। बूढ़ी मां के वेश में आई मां लक्ष्मी ने पुजारियों को स्वादिष्ट प्रसादम लड्डू बनाने का तरीका बताया और कुछ समय बाद वे अंतर्ध्यान हो गईं। इस घटना के बाद माना गया कि खुद देवी लक्ष्मी ने प्रसाद का संकेत देने के लिए सहायता की थी। तब से यह लड्डू तिरुपति बालाजी में बनाए जाने लगे।
भगवान वेंकटेश्वर ने कुबेर से लिया था कर्ज
आपको बताते चलें कि, तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर विराजित है। इसमें ही भगवान वेंकटेश्वर और देवी पद्मावती के विवाह से जुड़ी एक पौराणिक कथा आज भी प्रचलित बताई जाती है जिसके अनुसार, भगवान वेंकटेश्वर ने कुबेर से कर्ज लिया था। माना जाता है कि यह कर्ज आज भी भक्त चुका जा रहे है। लड्डू प्रसादम को इस कर्ज के रुप में ही तैयार किया जा रहा है। लड्डू प्रसादम् को इस कर्ज से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि यह भगवान के भक्तों को उनके आशीर्वाद के रूप में दिया जाता है और बदले में भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mother lakshmi had told the recipe of making tirupati balaji temple laddu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब टाइप करो या बोलो पैसे अपने आप पहुंचेंगे, PhonePe का नया AI फीचर आम लोगों के लिए कितना फायदेमंद?
Feb 23, 2026 | 05:12 PM‘टी20 मैच ऐसे नहीं खेला जाता…’ SA से मिली हार पर गुस्से लाल-पीले हुए सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की दी चेतावनी
Feb 23, 2026 | 05:01 PM‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Feb 23, 2026 | 05:00 PMअमरावती जिला अस्पताल के ICU पर भारी दबाव, 10 महीने में 1387 मरीज भर्ती, संसाधनों की कमी से 245 ने तोड़ा दम
Feb 23, 2026 | 04:59 PMथिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात
Feb 23, 2026 | 04:57 PM‘शरद पवार न होते तो जल उठता महाराष्ट्र’, बजट सत्र में भास्कर जाधव ने अजित पवार के निधन पर जताया बड़ा संशय
Feb 23, 2026 | 04:55 PM326 दिन-दुर्गम इलाका और 7 खूंखार आतंकी! ARMY ने सुनाई ऑपरेशन त्राशी-1 की कहानी, रोमांचित कर देगा सेना का शौर्य
Feb 23, 2026 | 04:51 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














