धर्म

Shardiya Navratri: किस दिन है, नवरात्रि की 'नवमी' और कब होगा कन्या पूजन? जानिए सही तिथि

इस साल शारदीय नवरात्र की तिथियो को लेकर लोगो में भ्रम की स्थिति है। दुर्गा अष्टमी, नवमी तथा कन्या पूजन को लेकर अलग-अलग बाते सामने आ रही है। ऐसे में अष्टमी, नवमी तथा कन्या पूजन की सही तिथि व मुहूर्त की जानकारी होना बेहद जरुरी हो जाता है।

प्रतीक मिश्रा

देशभर में नवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन नवरात्रि की नवमी तथा कन्या पूजन को लेकर आमजन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऎसे में हम आपको बताते है, सही तिथि कब है और किस दिन कन्या पूजन करना चाहिए। इस वर्ष नवरात्रि उत्सव की समाप्ति 12 अक्टूबर को होगी। नवमी तिथि की यदि बात करें तो वह 11 अक्टूबर को 12.06 बजे शुरू होकर 12 अक्टूबर की सुबह 10.57 बजे समाप्त होगी।

कन्या पूजन कब करें

मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्री वर्ष में 4 बार मनाया जाता है,जिससे कई तरह की मान्यताऐं जुडी हुई है। इसी तरह शारदीय नवरात्र भी मनाया जाता है। नवरात्री की अष्टमी तथा नवमी दोनों ही तिथियों में लोग कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाते है, पंचांग के अनुसार इस साल 11 अक्टूबर को कन्या पूजन करना सही माना गया है। इसी दिन कन्या भोज भी करवाया जाता है तथा उन्हें माता स्वरुप मानकर चरण धुलवाए जाते है।

नवरात्र की नवमी कब मनाये

हिन्दू पंचांगों के अनुसार उदयातिथि के आधार पर नवरात्रि की नवमी का व्रत 11 अक्टूबर को रखा जायेगा क्योंकि नवमी तिथि 11 अक्टूबर को दोपहर 12.06 बजे शुरू होगी, जिसका समापन 12 अक्टूबर को सुबह 10.57 बजे होगा। अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12.31 बजे से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 11 अक्टूबर को दोपहर 12.06 बजे समाप्त होगी। ऐसे में अष्टमी और नवमी तिथि का व्रत 11 अक्टूबर को रखा जाएगा।

कन्या पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तथा नवमी तिथि साथ ही मनाई जाएगी, ऐसे में कन्या पूजन का सही मुहूर्त बेहद जरुरी होता है। पंचांग के अनुसार 11 अक्टूबर को कन्या पूजन करना शुभ मन गया है, जिसका मुहूर्त सुबह 10 .41 बजे तक श्रेष्ठ माना गया है। इसके बाद राहुकाल सुबह 10.41 बजे से दोपहर 12.08 बजे तक रहेगा।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी