कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना शुभ (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

बुधवार को 'कार्तिक पूर्णिमा', इन वस्तुओं का दान बनाएगा आपका भाग्य

Kartik Purnima Daan: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जानिए किन चीजों का दान शुभ?

सीमा कुमारी

Kartik Purnima Kab Hai : वैसे तो, पूर्णिमा तिथि का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है। लेकिन, जब यह तिथि श्रीहरि विष्णु को समर्पित पवित्र कार्तिक मास में आती है, तब इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। धार्मिक ग्रंथों में तो यहां तक ये भी कहा गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में एक डुबकी लगाने से सौ अश्वमेध यानी हजार यज्ञ करने के बराबर फल मिलता है।

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025, बुधवार को है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया है। कहते हैं कि पवित्र नदियों में स्नान व दीप दान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर से दरिद्रता दूर होती है। ऐसे में आइए जानिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना शुभ:

दूध का दान करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है।

वस्त्रों का दान करें

कार्तिक पूर्णिमा पर वस्त्रों के दान का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्रों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है।

अन्न का दान करें

कहते है कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न का दान अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन अन्न का दान करने से मां अन्नपूर्णा के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

गुड़ का दान करें

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गुड़ का दान करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और धन-धान्य से जीवन परिपूर्ण होता है।

ये भी पढ़ें

दीपदान करें

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी या घाटों और तुलसी व पीपल के पौधे के सामने दीपदान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से जीवन का अंधकार दूर होता है और सुख-समृद्धि व शांति का घर में आगमन होता है।

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला