ऑफिस टेबल वास्तु टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Vastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

Vastu Tips For Office Table:अगर करियर में बार-बार रुकावट आ रही है और इंक्रीमेंट या प्रमोशन नहीं मिल रहा, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस टेबल पर रखी कुछ चीजें इसकी वजह बन सकती हैं।

सीमा कुमारी

Increment And Promotion Tips: वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व दिया जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, काम करने की जगह यानी ऑफिस टेबल का हमारे करियर, तरक्की और मानसिक शांति पर सीधा असर पड़ता है।

यदि ऑफिस टेबल पर ऐसी चीजें रखी हों जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं, तो काम में रुकावटें, तनाव और निर्णय लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि ऑफिस की टेबल से कौन सी चीजें नही रखनी चाहिए?

कौन सी चीजें ऑफिस टेबल में नहीं रखनी चाहिए?

  • टूटी हुई चीजें रखने से बचें

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऑफिस टेबल पर कभी भी टूटी हुई चीज, जैसे चटका हुआ कप, टूटा हुआ पेन स्टैंड या शीशा भी नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा, टेबल पर या ऑफिस की दीवार पर बंद घड़ी रखना भी समय और करियर के थम जाने का कारण माना जाता हैं।

  • धारदार चीजें कभी न रखें

टेबल पर कैंची, पेपर कटर या अन्य धारदार चीजें कभी न रखें। अगर ये चीजें ऑफिस की टेबल पर पड़ी हैं, तो इनको तुरंत हटा दें। क्योंकि, ये चीजें रिश्तों और काम में तनाव पैदा कर सकती हैं।

  • सूखे हुए पौधे

अक्सर लोग अपनी ऑफिस टेबल को सजाने के लिए और पॉजिटिव ऊर्जा के लिए उनपर छोटे छोटे पौधे रख लेते हैं लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार, टेस्क पर रखे पोधे अगर सूखने लगे तो वह सकारात्मक की जगह नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगते हैं। इसलिए, जैसे ही ऑफिस टेबल पर रखा मुरझाने लगे, उसे तुरंत हटा दें।

  • बिखरे हुए कागज या पुरानी फाइलें

ऑफिस टेस्क पर फाइलों और कागजों का ढेर लगा रहना भी मानसिक तनाव बढ़ाता है, जो कि सही निर्णय के लिए बहुत ही अशुभ माना जाता हैं। इसके अलावा, धूल जमी हुई पुरानी फाइलें राहु के प्रभाव को बढ़ा सकती हैं, जिससे काम में रुकावट आती हैं।

  • डूबता हुआ जहाज, या हिंसक जानवरों की फोटो

कई लोग अपनी टेबल पर ऐसी तस्वीरें या शोपीस रख लेते हैं जो देखने में आक्रामक या उदास करने वाले होते हैं जैसे रोते हुए बच्चे की तस्वीर, डूबता हुआ जहाज या हिंसक जानवरों की फोटो ये विचार प्रक्रिया को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।

  • जूठे बर्तन या खाली पानी की बोतलें

ऑफिस टेबल पर चाय के खाली कप, जूठे बर्तन या खाली पानी की बोतलें कभी न छोड़ें। अगर ये चीजें ऑफिस टेबल पर पड़ी रहती हैं, तो वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। इससे धन की हानि होती है और दरिद्रता बढ़ सकती हैं।

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी