गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

एक्सीडेंट या अशुभ घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें, मान्यता है दुर्घटनाएं रहेंगी कोसों दूर

Vastu Tips Vehicle: यदि आप वाहन में यात्रा के दौरान सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना चाहते हैं, तो ज्योतिष और वास्तु में बताए गए कुछ शुभ प्रतीकों और वस्तुओं को गाड़ी में रखना शुभ माना जाता हैं।

सीमा कुमारी

Vastu Tips To Avoid Road Accidents: सनातन परंपरा और वास्तु शास्त्र में ऐसी कई मान्यताएं हैं, जिनके अनुसार कुछ पवित्र वस्तुओं को वाहन में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यात्रा मंगलमय रहती है। आपने कई लोगों के वाहन में डैशबोर्ड पर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं आदि जरूर देखी होंगी। अक्सर लोग दुर्घटनाओं से बचाव के लिए इन चीजों को गाड़ी में रखते हैं।

वहीं धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो कार में 3 चीजें रखना बेहद शुभ होता है। इन्हें अपने वाहन में रखने से आप दुर्घटनाओं के खतरे से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन में क्या रखना बेहद शुभ?

  • दुर्घटना नाशक यंत्र

ज्योतिषयों के अनुसार, दुर्घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी में दुर्घटना नाशक यंत्र लगाना शुभ होता हैं। इसे मारुति यंत्र भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों की गाड़ी में यह यंत्र स्थापित होता है उसके दुर्घटना ग्रस्त होने की संभावना कम हो जाती हैं।

  • हनुमान जी की मूर्ति

अपने वाहन के डैशबोर्ड पर आप हनुमान जी की छोटी सी मूर्ति भी लगा सकते हैं। हनुमान जी की मूर्ति वाहन में स्थापित करने से भी आप यात्राओं के दौरान सुरक्षित रह सकते हैं।

  • चांदी का स्वास्तिक या फिर गणेश जी की मूर्ति

गाड़ी में चांदी का स्वास्तिक या फिर गणेश जी की मूर्ति भी आप रख सकते हैं। इन दोनों को वाहन में रखने से गणेश जी का आशीर्वाद आप पर बना रहता है और विघ्नहर्ता गणेश जी आपको भी दुर्घटनाओं से बचाते हैं।

  • काले रंग का कछुआ

गाड़ी में चांदी का स्वास्तिक के अलावा, गाड़ी में काले रंग का छोटा कछुआ रखना भी शुभ माना जाता है। ये गाड़ी में से नकारात्‍मकता दूर करता है। साथ ही सकारात्‍मकता लाता है। गाड़ी में नेचुरल स्टोन या क्रिस्टल रखने से पृथ्‍वी तत्‍व मजबूत होता है। इससे कार हमेशा सुरक्षित रहती है।

  • लाल या पीले रंग का रक्षा सूत्र

मौली को सनातन धर्म में शुभ और रक्षा का प्रतीक माना गया है। कई लोग वाहन की चाबी, स्टीयरिंग के पास (बिना बाधा उत्पन्न किए) या किसी सुरक्षित स्थान पर मौली बांधते हैं। मान्यता है कि इससे भगवान का आशीर्वाद बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

वाहन की नियमित सर्विस जरूर कराएं।

हेलमेट और सीट बेल्ट का हमेशा उपयोग करें।

शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए ड्राइविंग न करें।

तेज गति और लापरवाही से बचें।

यात्रा शुरू करने से पहले वाहन की ब्रेक, टायर और लाइट की जांच कर लें।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार