वास्तुटिप्स (सौ. सोशल मीडिया) 
धर्म

Vastu Tips : दरवाजे के पीछे बिल्कुल न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips For Home:वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के पीछे कुछ चीजें रखना घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकता है। जानिए कौन-सी 5 चीजें भूलकर भी दरवाजे के पीछे नहीं रखनी चाहिए।

सीमा कुमारी

Door Ke Peeche Kya Nahi Rakhna Chahiye: किसी भी व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का खास महत्व दिया जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, वास्तु के नियमों का पालन करने से घर- परिवार में सुख-समृद्धि आती है। वहीं छोटी-छोटी गलतियां भी कई बार बड़े वास्तु दोष का कारण बन जाती हैं।

आपने देखा होगा कि, अक्सर लोग घर की सफाई या सामान व्यवस्थित करने के दौरान दरवाजे के पीछे लगी खूंटी पर कपड़े, बैग या दूसरी चीजें टांग देते हैं। वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि, देखने में यह भले सामान्य आदत लगती है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के पीछे कुछ चीजें रखना या लटकाना अशुभ माना गया हैं।

दरवाजे के पीछे कौन -सी चीजें रखना अशुभ?

  • ढेर सारे कपड़े

वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि, दरवाजे के पीछे ढेर सारे कपड़े कभी न लटकाने चाहिए। कहते हैं, ऐसा करने से घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश करती हैं। यह मानसिक भारीपन और चिड़चिड़ापन लाता हैं।

  • जूते-चप्पल और गीला तौलिया

वास्तु शास्त्र के अनुसार,(Vastu Tips) दरवाजे के पीछे जूते-चप्पलों का ढेर लगाना भी वास्तु दोष पैदा कर सकता हैं। मान्यता है कि इससे घर में अशांति और तनाव बढ़ता हैं। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

  • पुराने कैलेंडर

ये भी बताया जाता है कि, पिछले साल या पुराने महीनों के कैलेंडर लटकाए रखना आपकी प्रगति को रोक देता हैं। यह आपके समय को पीछे ले जाता हैं।

  • दवाइयों से भरा थैला

दरवाजे के पीछे दवाइयों से भरा थैला न लटकाएं, क्योंकि दवाइयां बीमारी का प्रतीक मानी जाती हैं। इनका थैला दरवाजे पर लटकाने से घर में बीमारी का प्रभाव रहता हैं। साथ ही इलाज का खर्च बढ़ता हैं।

दरवाजों को उर्जा का द्वार

ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, दरवाजेअनुसार की खूंटी पर कपड़े टांगना, थैले लटकाना एक सामान्य सी बात लगती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की दृष्टि से ये छोटी सी लापरवाही व्यक्ति के जीवन में बड़े वास्तु दोष पैदा कर सकती हैं।

वास्तु शास्त्र में दरवाजों को उर्जा का द्वार माना गया हैं। दरवाजे पर गलत चीजें लटकाने से घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह रुकता है, जिसका सीधा प्रभाव व्यक्ति की तरक्की और सेहत पर देखने को मिलता हैं।

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ