किस दिशा में रसोई घर शुभ (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Vastu For Kitchen: घर में इस दिशा की किचन सबसे शुभ, कभी कमी नहीं होगी धन-धान्य की

Vastu For Kitchen Direction :वास्तु शास्त्र में रसोईघर को घर की समृद्धि और सुख-शांति का प्रमुख केंद्र माना गया है जानिए किचन के लिए सबसे शुभ दिशा और उससे जुड़े महत्वपूर्ण वास्तु नियम।

सीमा कुमारी

Best Kitchen Direction: हिन्दू धर्म में पूजा रुम के बाद रसोई को सबसे पवित्र स्थान बताया गया है क्योंकि पोषण और अन्य की देवी मां अन्नपूर्णा यहीं निवास करती हैं। रसोई वह जगह है जहां रोजाना खाना बनता है। वास्तु शास्त्र में किचन को बनवाने के लिए शुभ दिशा के बारे में बताया गया है।

वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, यदि किचन में वास्तु दोष होगा तो कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो जाती हैं, जो आपकी सेहत और धन दोनों की ही प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते है घर की किस दिशा में रसोई घर बनवाना शुभ होता है?

घर की किस दिशा में रसोई घर बनवाना शुभ होता है?

  • दक्षिण पूर्व दिशा शुभ

वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि, रसोई घर को बनवाने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, रसोई घर दक्षिण पूर्व दिशा होने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों से वास्तु दोष का दूर रहता है। इसके अलावा सदैव अन्न के भंडार भरे रहते हैं और मां अन्नपूर्णा का वास होता है।

  • किस दिशा में स्लैब होना फलदायी

इसके अलावा, रसोई घर दक्षिण पूर्व दिशा होने के अलावा किचन में स्लैब का सही दिशा में होना भी फलदायी बताया होता है। स्लैब दक्षिण या पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। इसका प्रयोग बर्तन और आदि सामान रखने के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें

रसोई घर में किन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में खिड़की पूर्व दिशा में होनी चाहिए।
  • रसोई घर में पीला रंग और हल्का लाल रंग का पेंट करवाना चाहिए।
  • माना जाता है कि इन रंग को अग्नि देव से जोड़कर देखा जाता है।
  • एक बात का विशेष ध्यान रखें कि किचन में भूलकर भी काले रंग का पेंट नहीं करवाना चाहिए, क्योंकि काला रंग अशुभता को दर्शाता है।
  • अगर किसी वजह से किचन शुभ दिशा में नहीं बना है, तो ऐसे में किचन में तुलसी का पौधा रखें।
  • मान्यता है कि रसोई घर में तुलसी का पौधा रखने से सभी तरह के दोष खत्म होते हैं, क्योंकि इस पौधे में धन की देवी मां का वास माना जाता है और तुलसी माता की विधिपूर्वक पूजा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका