वैशाख महीने का पहला शनिवार (सौ.GEMINI)  
धर्म

आज वैशाख महीने का पहला शनिवार बड़ा चमत्कारी! कर लें ये उपाय, खुलेगा किस्मत का ताला!

Vaishakh Maas Ke Chamatkari Upay: वैशाख महीने का पहला शनिवार बेहद शुभ और चमत्कारी माना जाता है। इस दिन किए गए विशेष उपायों से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होने लगती हैं।

सीमा कुमारी

Vaishakh First Saturday Upay: सनातन धर्म में वैशाख महीने का बड़ा महत्व है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार, 3 अप्रैल से हो चुकी है। आज वैशाख महीने का पहला शनिवार है। धर्म शास्त्रों में वैशाख महीने का पहला शनिवार विशेष महत्व रखता है।

इस दिन किए गए कुछ सरल उपाय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और आर्थिक तंगी से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन खास उपायों के बारे में।

वैशाख महीने के पहले शनिवार को करें असरदार उपाय

  • तरक्की पाने के लिए करें उपाय

तरक्की पाने के लिए आज वैशाख महीने के पहले शनिवार को अर्जुन के चूर्ण की गोली बनाकर महाकाली को अर्पित करें। अगर अर्जुन का चूर्ण न मिले तो अर्जुन के वृक्ष का स्मरण करते हुए, जौ की रोटी बनाकर, उस पर घी और गुड़ रखकर माता को अर्पित करें। बाद में आप ये प्रसाद स्वयं भी ग्रहण कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका जीवन नित नई ऊंचाईयों को छूता जायेगा।

  • दुर्घटना या किसी अनहोनी से बचने के लिए

ज्योतिष बताते है कि, अगर आपको किसी दुर्घटना का या किसी अनहोनी घटना का डर रहता है, तो आज के दिन गेहूं और जौ के आटे से बनी रोटी अपने घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में जाकर, किसी मजदूर को दें। आज के दिन ऐसा करने से आपका दुर्घटना भय समाप्त हो जायेगा और आपमें कॉन्फिडेंस आयेगा।

  • दांपत्य संबंध मजबूत बनाने के लिए

आज अपने जीवनसाथी के साथ या अकेले किसी साफ जल स्रोत के पास जाकर वरुण देव का ध्यान करें और जल अर्पित करें। यदि बाहर जाना संभव न हो, तो घर पर उत्तर दिशा की ओर मुख करके यह उपाय करें। इससे दांपत्य संबंध मजबूत होते हैं।

  • बिजनेस में तरक्की पाने के लिए

बिजनेस में तरक्की पाने के लिए आज वैशाख महीने के पहले शनिवार को आप मिट्टी का एक खाली घड़ा लीजिये और उस पर काजल का टीका लगाइए। अब उस खाली घड़े पर ढक्कन लगाकर किसी बहते जल के स्त्रोत में प्रवाहित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस की गति आगे बढ़ेगी और दूसरों के मुकाबले आपके बिजनेस की नींव अधिक मजबूत होगी।

  • जायदाद संबंधी समस्या

आज के दिन आपको आटे का दीपक बनाना चाहिए और उसमें सरसों का तेल डालकर, बाती लगाकर शनिदेव के आगे जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको पैतृक जमीन जायदाद संबंधी जो भी परेशानी आ रही हैं, उनसे आप जल्द ही बाहर निकल जायेंगे।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें