Highlights:
तुलसी विवाह 2026 इस साल 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा।
तुलसी विवाह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को होता है।
20 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी।
तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए।
तुलसी माता को दुल्हन की तरह लाल चुनरी और फूलों से सजाने की परंपरा है।
पूजा में बासी फूल, गंदे बर्तन और खराब प्रसाद का इस्तेमाल न करें।
Things To Avoid During Tulsi Shaligram Vivah: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है। यही वजह है कि सनातन धर्म में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है।
कार्तिक मास में मनाया जाने वाला तुलसी विवाह पर्व भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
इस साल तुलसी विवाह 21 नवंबर शनिवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। तुलसी विवाह से एक दिन पहले यानी 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी।
तुलसी विवाह के दिन पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है-
धार्मिक मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे से पत्ते तोड़ना शुभ नहीं होता है।द्वादशी तिथि पर तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए। अगर पूजा के दौरान तुलसी के पत्तों की जरूरत पड़ने वाली है, तो उन्हें एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेना बेहतर होता है।
तुलसी विवाह से पहले पूजा स्थल और तुलसी के पौधे के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदे गमले, बिखरी पूजा सामग्री या अस्वच्छ जगह पर पूजा करने से बचें। तुलसी के पौधे के आसपास सफाई करके फूलों, रंगोली और दीपों से सजावट कर सकते हैं, जिससे पूजा स्थल सुंदर और भक्तिमय प्रतीत हो।
तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को दुल्हन की तरह सजाने की परंपरा है। इस दिन तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाई जाती है और फूलों, माला व अन्य श्रृंगार सामग्री से सजाया जाता है। इसलिए पूजा की तैयारी पहले से कर लेंनी चाहिए।
तुलसी विवाह के धार्मिक अनुष्ठान में साफ और ताजी पूजा सामग्री का इस्तेमाल करना शुभ होता है। पूजा में बासी फूल, गंदे बर्तन या खराब प्रसाद का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पूजा के लिए फूल, फल, मिठाई, दीपक, रोली, अक्षत और अन्य जरूरी सामग्री पहले से तैयार करके रख लें।
तुलसी विवाह के दिन दीपदान का विशेष महत्व होता है। शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना शुभ होता है, लेकिन दीपक को जलाकर बिना निगरानी के छोड़ना नहीं चाहिए। तुलसी के आसपास सूखे पत्ते और सजावट का सामान होने से आग लगने का खतरा हो सकता है। इसलिए दीपक को सुरक्षित जगह पर रखें और पूजा के बाद उसकी लौ बुझने तक ध्यान रखें।