तुलसी मंगलाष्टक  (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

Tulsi Mangalashtak: तुलसी विवाह पर करें तुलसी मंगलाष्टक के 8 श्लोकों का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Tulsi Vivah Mangalashtak: तुलसी विवाह के दिन तुलसी मंगलाष्टक और तुलसी स्तुति मंत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है। आइए जानते है संपूर्ण तुलसी मंगलाष्टक, पूजा मंत्र और इसका धार्मिक महत्व।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा का विशेष महत्व है।

  • तुलसी मंगलाष्टक के आठ श्लोकों का पाठ करना धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है।

  • तुलसी विवाह का आयोजन करने से कन्यादान के समान पुण्य फल मिलने की मान्यता है।

  • माता तुलसी की स्तुति और मंत्र जाप से अखंड सौभाग्य की कामना की जाती है।

Tulsi Mangalashtak in Hindi: तुलसी विवाह हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक पर्वों में से एक है। इस दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विधि-विधान से विवाह कराया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी विवाह का आयोजन करने वाले भक्तों को कन्यादान के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

सनातन धर्म में माता तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि तुलसी माता की नियमित पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। तुलसी विवाह के अवसर पर तुलसी स्तुति और तुलसी मंगलाष्टक का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि श्रद्धापूर्वक मंगलाष्टक का पाठ करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाता है। आइए जानते हैं तुलसी स्तुति मंत्र और संपूर्ण तुलसी मंगलाष्टक।

तुलसी विवाह के दिन करें इस स्तुति मंत्र का जाप

तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी की पूजा करते समय इस स्तुति मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

तुलसी स्तुति मंत्र

देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः।

नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये॥

तुलसी मंगलाष्टक का संपूर्ण पाठ

तुलसी विवाह के अवसर पर आठ श्लोकों वाले तुलसी मंगलाष्टक का पाठ किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसका पाठ करने से घर-परिवार में मंगल और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

॥ अथ मंगलाष्टक मंत्र ॥

मंगलाष्टक श्लोक 1

ॐ श्रीमत्पंकजविष्टरो हरिहरौ, वायुमर्हेन्द्रोऽनलः।

चन्द्रो भास्कर वित्तपाल वरुण, प्रताधिपादिग्रहाः।

प्रद्युम्नो नलकूबरौ सुरगजः, चिन्तामणिः कौस्तुभः।

स्वामी शक्तिधरश्च लांगलधरः, कुर्वन्तु वो मंगलम्॥1॥

मंगलाष्टक श्लोक 2

गंगा गोमतिगोपतिगणपतिः, गोविन्दगोवर्धनौ।

गीता गोमयगोरजौ गिरिसुता, गंगाधरो गौतमः।

गायत्री गरुडो गदाधरगया, गम्भीरगोदावरी।

गन्धर्वग्रहगोपगोकुलधराः, कुर्वन्तु वो मंगलम्॥2॥

मंगलाष्टक श्लोक 3

नेत्राणां त्रितयं महत्पशुपतेः अग्नेस्तु पादत्रयं।

तत्तद्विष्णुपदत्रयं त्रिभुवने, ख्यातं च रामत्रयम्।

गंगावाहपथत्रयं सुविमलं, वेदत्रयं ब्राह्मणम्।

संध्यानां त्रितयं द्विजैरभिमतं, कुर्वन्तु वो मंगलम्॥3॥

मंगलाष्टक श्लोक 4

वाल्मीकिः सनकः सनन्दनमुनिः, व्यासो वसिष्ठो भृगुः।

जाबालिर्जमदग्निरत्रिजनकौ, गर्गोऽगिरा गौतमः।

मान्धाता भरतो नृपश्च सगरो, धन्यो दिलीपो नलः।

पुण्यो धर्मसुतो ययातिनहुषौ, कुर्वन्तु वो मंगलम्॥4॥

मंगलाष्टक श्लोक 5

गौरी श्रीकुलदेवता च सुभगा, कद्रूसुपर्णा शिवाः।

सावित्री च सरस्वती च सुरभिः, सत्यव्रतारुन्धती।

स्वाहा जाम्बवती च रुक्मभगिनी, दुःस्वप्नविध्वंसिनी।

वेला चाम्बुनिधेः समीनमकरा, कुर्वन्तु वो मंगलम्॥5॥

मंगलाष्टक श्लोक 6

गंगा सिन्धु सरस्वती च यमुना, गोदावरी नर्मदा।

कावेरी सरयू महेन्द्रतनया, चर्मण्वती वेदिका।

शिप्रा वेत्रवती महासुरनदी, ख्याता च या गण्डकी।

पूर्णाः पुण्यजलैः समुद्रसहिताः, कुर्वन्तु वो मंगलम्॥6॥

मंगलाष्टक श्लोक 7

लक्ष्मीः कौस्तुभपारिजातकसुरा, धन्वन्तरिश्चन्द्रमा।

गावः कामदुघाः सुरेश्वरगजो, रम्भादिदेवांगनाः।

अश्वः सप्तमुखः सुधा हरिधनुः, शंखो विषं चाम्बुधेः।

रत्नानीति चतुर्दश प्रतिदिनं, कुर्वन्तु वो मंगलम्॥7॥

मंगलाष्टक श्लोक 8

ब्रह्मा वेदपतिः शिवः पशुपतिः, सूर्यो ग्रहाणां पतिः।

शुक्रो देवपतिः नृपो नरपतिः, स्कन्दश्च सेनापतिः।

विष्णुर्यज्ञपतिर्यमः पितृपतिः, तारापतिश्चन्द्रमा।

इत्येते पतयः सुपर्णसहिताः, कुर्वन्तु वो मंगलम्॥8॥

तुलसी मंगलाष्टक पाठ करने का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर मंगलाष्टक का पाठ करने के कुछ प्रमुख धार्मिक लाभ इस प्रकार माने जाते हैं:

  • अखंड सौभाग्य की प्राप्ति: विवाहित महिलाएं सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना से तुलसी माता की पूजा करती हैं।

  • कन्यादान के समान पुण्य: तुलसी विवाह का आयोजन करने से कन्यादान के समान पुण्य मिलने की धार्मिक मान्यता है।

  • सुख-समृद्धि का आशीर्वाद: तुलसी विवाह और मंगलाष्टक पाठ से घर में सुख-शांति और समृद्धि आने की कामना की जाती है।

  • भगवान विष्णु की कृपा: माता तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता है। इसलिए तुलसी विवाह पर उनकी पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

अनन्या बिड़ला vs काव्या मारन: नेट वर्थ, बिजनेस, उम्र और IPL (RCB vs SRH) में किसका जलवा?

बिहार को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने गंगा पर बने 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन

सियांग घाटी की चिंताओं पर एक्शन में गृह मंत्रालय! अमित शाह ने कहा- प्रशासन के जरिए भेजें बात, ऐसे होगा काम

मेटा, BJP का बेटा है! यूथ कांग्रेस ने मुंबई-हैदराबाद-गुरुग्राम में META के दफ्तरों में किया हंगामा