मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें लौंग का उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शुक्रवार को करें लौंग के 5 चमत्कारी टोटके, आर्थिक तंगी होगी दूर, घर में आएगी बरकत

Laung ke Upay: ऐसा माना जाता है कि यदि शुक्रवार के दिन लौंग से जुड़े कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो घर से नकारात्मकता दूर होती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

सीमा कुमारी

Shukrawar Ke Astro Upay: धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टि से लौंग का इस्तेमाल हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और हवन के दौरान किया जाता है। ऐसा करना बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। लौंग न सिर्फ पूजा में उपयोगी है, बल्कि यह स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि यदि शुक्रवार के दिन लौंग से जुड़े कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो घर से नकारात्मकता दूर होती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे पांच प्रभावी लौंग टोटके, जो शुक्रवार को करने से जीवन में शुभ परिवर्तन ला सकते है।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें लौंग का उपाय

आर्थिक स्थिति मजबूत होती है

घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लौंग का उपाय अत्यंत लाभकारी माना जाता है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उनके चरणों में 2 या 5 लौंग अर्पित करें। पूजा के बाद उन्हीं लौंग को उठाकर अपने पर्स या तिजोरी में रख लें। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन आगमन के योग बनाता है और अटके हुए पैसों की प्राप्ति में मदद करता है।

कर्ज से मिलती मुक्ति

शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की उपासना के लिए सबसे शुभ माना गया है। इस दिन आप गुलाब के फूलों के साथ दो लौंग की कलियां माता लक्ष्मी को अर्पित करें। यह उपाय करने से देवी लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और घर में धन, सौभाग्य और स्थिरता आती है। यदि आप आर्थिक तंगी या कर्ज से परेशान हैं, तो यह टोटका धीरे-धीरे आपकी समस्या को कम करता है और आय के नए स्रोत खोलता है।

नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए शुक्रवार की शाम एक छोटी कटोरी या मिट्टी के पात्र में 5 लौंग, 3 कपूर और 3 बड़ी इलायची डालें और उसे जलाएं। जब इनसे धुआं उठे, तो उसे पूरे घर में फैलाएं। बाद में राख को पानी में मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर छिड़क दें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर सकारात्मकता और शांति का संचार होता है।

घर में सुख-शांति और समृद्धि

घर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए शुक्रवार की शाम दो तेज पत्तों पर पांच लौंग रखकर जलाएं। जब इसका धुआं उठे, तो उसे पूरे घर में घुमाएं और अंत में राख को मुख्य द्वार के पास रख दें। यह उपाय न सिर्फ घर में सुख-समृद्धि बढ़ाता है, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य भी बढ़ाता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा