ये है रुद्राक्ष पहनने के बाद के नियम (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

अगर हाथ में पहनते हैं रुद्राक्ष माला, तो गलती भी न करें ये काम, वरना वंचित रह जाएंगे शिव कृपा से

Rudraksha Benefits: मान्यता है कि रुद्राक्ष धारण करने से मन शांत रहता है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं। रुद्राक्ष धारण करते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए ताकि आपको इसका पूर्ण लाभ मिल सके।

सीमा कुमारी

Rudraksha wearing rules: सनातन धर्म में रुद्राक्ष का बहुत अधिक महत्व है। क्योंकि इसकी उत्पत्ति देवों के देव भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। इसलिए इसे बहुत शुभ माना गया है। अगर रुद्राक्ष की करें तो, धरती पर रुद्राक्ष और शिवलिंग, स्वयंभू शिव के प्रतीक के तौर पर पूजे जाते हैं।

इस पूरी सृष्टि में इन दो से ज्यादा पवित्र और शुभ कुछ और नहीं हैं। हिन्दू शास्त्रों में बताया गया है कि, रुदाक्ष पहनने से त्रिदेवों यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश की कृपा बनी रहती है।

हिन्दू शास्त्रों में रुदाक्ष पहनने के कई नियम ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने पर इसका फल नहीं मिलता है। ऐसे में आइए जानते है रुद्राक्ष धारण करते समय किन बातो को ध्यान रखना चाहिए?

जानिए क्या है रुद्राक्ष पहनने के फायदे

अगर धार्मिक मान्यताओं की मानें तो, रुद्राक्ष पहनने से मन शांत रहता है, तनाव कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही,ये भी कहा जाता है कि रुद्राक्ष पहनने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, शरीर ऊर्जावान बना रहता है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, रुद्राक्ष पहनने से हृदय संबंधी समस्याएं, शुगर और बीपी जैसी बीमारियों से भी राहत मिल सकती है।

ये है रुद्राक्ष पहनने के बाद के नियम

सोने से पहले उतार कर रखें

हिन्दू मान्यता के अनुसार, रात को सोने से पहले रुद्राक्ष उतार देना चाहिए, क्योंकि सोते समय शरीर को अशुद्ध माना जाता है।

शौचालय जाते समय उतार दें

कहा जाता है कि, बाथरूम या टॉयलेट में जाते समय भी रुद्राक्ष पहनकर नहीं जाना चाहिए बल्कि बाहर ही उतार दें।

मासिक धर्म के दौरान

महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए।

मांस-मदिरा सेवन के दौरान

रुद्राक्ष पहनकर मांस-मदिरा का सेवन न करें और ऐसी जगहों पर भी न जाएं जहां इन चीजों का सेवन होता हो।

सूतक के दौरान

किसी बच्चे के जन्म पर सूतक लगता है, ऐसे में उस घर में रुद्राक्ष पहनकर न जाएं।

साफ-सफाई के दौरान

रुद्राक्ष को गंदे हाथों से न छुएं और स्नान करने के बाद ही इसे दोबारा धारण करें।

किसी से शेयर न करें

अपना रुद्राक्ष किसी और को न दें और न ही किसी और का रुद्राक्ष पहनना चाहिए।

शोक सभा

किसी की मृत्यु होने पर शोक सभा में जाने से पहले रुद्राक्ष उतार कर घर पर रख देना चाहिए।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज