क्या है किचन से जुड़ी ऐसी 5 गलतियां (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

किचन से जुड़ी ये 5 गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए वो कौन सी चीजें है

Vastu Tips:: किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर की समृद्धि और सेहत का केंद्र होता है। अगर किचन में कुछ खास गलतियां की जाएं, तो यह दरिद्रता और बीमारियों को न्योता दे सकती है।

सीमा कुमारी

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन से गहरा नाता हैं। कहा जाता है कि अगर हम जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और पैसे चाहते हैं तो वास्तु शस्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

वहीं, अगर इन नियमों का पालन सही से न किया जाए तो इसका असर हमारे जीवन पर भी काफी निगेटिव पड़ता हैं। आज हम घर की किचन से जुड़ी कुछ वास्तु शास्त्र नियम बताने जा रहे हैं। जैसा कि,आप जानते है कि किचन घर का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है क्योंकि यहीं से परिवार की सेहत और खुशहाली तय होती है।

अगर किचन में कुछ चीजें गलत जगह पर रख दी जाएं या उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाए तो ये धीरे-धीरे घर की तरक्की और धन-समृद्धि को रोक देती है। ऐसे में आइए जानते हैं किचन से जुड़ी ऐसी 5 गलतियां जो चुपचाप आपके घर की तरक्की खत्म कर सकती हैं।

क्या है किचन से जुड़ी ऐसी 5 गलतियां

चूल्हे का गंदा या टूटा होना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चूल्हा किचन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। वास्तु के अनुसार चूल्हा मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अगर घर का चूल्हा गंदा रहे या टूटा हुआ हो तो इससे पैसों की बरकत धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। हमेशा कोशिश करें कि चूल्हा साफ-सुथरा और सही स्थिति में रहे।

झाड़ू और चप्पलें रखना

कई लोग गलती से झाड़ू या चप्पलें किचन में रख देते हैं। अगर वास्तुशास्त्र की मानें तो यह घर में दरिद्रता लाने वाला संकेत है। झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखना चाहिए और चप्पलों को कभी भी किचन में नहीं ले जाना चाहिए। आपकी यह आदत धीरे-धीरे मां लक्ष्मी को नाराज करती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

गलत दिशा पर पानी रखना

वास्तु के अनुसार, किचन में पानी की बोतलें या फिल्टर हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखने चाहिए। अगर पानी को दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाए तो इससे पैसों का नुकसान और सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। पानी को सही दिशा में रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

बासी खाना और कचरा

वास्तु के जानकारों के अनुसार, किचन में रखा बासी खाना या कचरा भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। बासी खाना निगेटिव एनर्जी को बढ़ाता है और इससे घर में क्लेश और बीमारियां भी बढ़ सकती है। रात का बचा हुआ खाना सुबह तक न रखें और किचन का कचरा हमेशा समय पर बाहर फेंक दें।

टूटे हुए बर्तन रखना

वास्तु के जानकारों के अनुसार, किचन में टूटे हुए बर्तन रखना भी अशुभ होता है। अक्सर हम टूटा हुआ गिलास, कटोरी या प्लेट संभालकर रख लेते हैं। हमें ऐसा लगता है कि ये चीजें कभी न कभी हमारे किसी काम आ जाएगी।

लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बेहद अशुभ होता है। टूटा-फूटा बर्तन घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाता है और पैसों के नुकसान का भी कारण बनते हैं। इसलिए ऐसे बर्तनों को तुरंत हटा देना चाहिए।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट