छठ पूजा में ठेकुआ बनाने की रेसिपी  
धर्म

छठ पूजा में सबसे महत्वपूर्ण प्रसाद है ठेकुआ, जानिए इसे बनाने की रेसिपी

छठ पूजा में गन्ना, फल और ठेकुआ का प्रसाद चढ़ाया जाता है। ठेकुआ से ही भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। फिर पारण के बाद आस पड़ोस और रिश्तेदारों को ठेकुआ का ही प्रसाद बांटा जाता है।

सीमा कुमारी

chhath puja 2024:लोक आस्था का महापर्व ‘छठ'पूजा हिंदू श्रद्धालुओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। छठ हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि में मनाया जाता है। इस बार छठ पूजा कल यानी 5 नवंबर नहाय खाय से शुरु हो रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व का लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं।

छठ पूजा का यह त्यौहार भगवान सूर्य देव और छठी मईया को समर्पित है। इस दिन महिलाएं जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देती हैं और अपनी संतान, परिवार की मंगल कामना के लिए प्रार्थना करती हैं।

छठ पूजा के पावन अवसर पर भगवान सूर्य की आराधना करने से समृद्धि एवं प्रगति की प्राप्ति होती है और मनुष्य का कल्याण होता है। छठ पूजा को सूर्य षष्ठी, डाला छठ, छठ पर्व, डाला पूजा आदि नामों से जाना जाता है।

छठ पूजा में गन्ना, फल और ठेकुआ का प्रसाद चढ़ाया जाता है। ठेकुआ से ही भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।फिर पारण के बाद आस पड़ोस और रिश्तेदारों को ठेकुआ का ही प्रसाद बांटा जाता है। लेकिन, जो लोग पहली बार छठ करने जा रहे हैं, उनके लिए हम ठेकुआ की बनाने की आसान सी विधि बताएंगे। इसकी मदद से आप घर में छठ का प्रसाद ठेकुआ सरलता से बना सकते हैं। आइए जानें छठ पर्व में चढ़ने वाली ठेकुआ प्रसाद बनाने की विधि

ठेकुआ प्रसाद बनाने की सामग्री

गेहूं का आटा – 500 ग्राम

गुड़ – 250 ग्राम

तलने के लिए शुद्ध घी

इलायची पिसी हुई 10 ग्राम

1 नारियल कद्दूकस किया हुआ

ठेकुआ प्रसाद बनाने बनाने की विधि

सबसे पहले गुड़ को छोटे- छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। बड़े बर्तन में 1 कप पानी और गुड़ मिलाकर अच्छी तरह से उबालें। गुड़ की चाशनी को अच्छी तरह से छान लें।

गेहूं के आटे में अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण में कूटी इलायची और नारियल का बुरादा डालकर मिक्स करें। अब जरूरत के हिसाब से इसमें पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।

आटे की छोटी-छोटी गोल आकार की लोई बना लें, कढ़ाई में घी डालकर गर्म करके ठेकुआ तलें। सुनहरी रंग की होने पर कढ़ाई से बाहर निकाल लें। आपका ठेकुआ प्रसाद तैयार है। अब इसे सूर्य देव और छठी मईया को चढ़ाए और प्रसाद को भक्तों के बीज बांटे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन