शनिश्चरी अमावस्या (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शनिदेव की विशेष कृपा पाने का श्रेष्ठ दिन 'शनिश्चरी अमावस्या', काले कुत्ते को खिलाएं यह वस्तु, बनने लगेंगे फंसे हुए काम भी

29 मार्च को शनि अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा।शनिदेव की कृपा पाने के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव रहता है।

सीमा कुमारी

Shani Amavasya 2025: 29 मार्च को शनि अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन तर्पण व पिंडदान किया जाता है। जिससे पितरों को आत्मा की शांति मिलती है और पितृ प्रसन्न होते हैं। लेकिन, शनिवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ने से अमावस्या तिथि शनिश्चरी अमावस्या कहलाती है।

इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ ज्यादा बढ़ जाता है, साथ ही शनिदेव की कृपा पाने के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव रहता है, उनके लिए इस दिन कुछ विशेष उपाय करना उत्तम माना जाता है। ऐसे में आइए जानते है इस दिन की जाने वाली विशेष उपाय के बारे में-

शनिश्चरी अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम

– शनिश्चरी अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है।

– इसके अलावा शनि अमावस्या के दिन शनिदेव को तेल समर्पित करें व उनके आगे दीया जरूर जलाएं और हो सके तो तेल में काले तिल व साबुत उड़द की दाल डाल दें ।

– शनि अमावस्या के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और फिर 7 बार उसकी परिक्रमा करें, इसके बाद शमी के पेड़ की पूजा करें। यह उपाय आपके लिए अच्छा माना जा सकता है।

– शनिश्चरी अमावस्या के दिन काले कुत्ते को रोटी पर सरसों का तेल लगाकर उसे खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

– शनि अमावस्या के दिन गरीबों को काला तिल, काला कंबल और काले रंग के कपड़े दान करें।

शनिश्चरी अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां 

शनिश्चरी अमावस्या के दिन किसी प्रकार के नशीले पदर्थ का सेवन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से आपके पितृ नाराज हो सकते हैं और शनिदेव के दंड के भागीदार भी बन सकते हैं।

इसके अलावा, शनिश्चरी अमावस्या के दिन लोहे का सामान ना तो खरीदें और ना ही किसी को दान में दें। क्योंकि, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है।

इस दिन गाय, कुत्ता और कौवे को गलती से भी किसी प्रकार को कोई कष्ट ना पहुंचाएं, इससे शनिदेव आपसे नाराज हो सकता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी