सपने में खुद को बीमार दिखने का क्या है मतलब। (सौ. Freepik) 
धर्म

नींद में खुद को बीमार देखना क्या वाकई देता है कोई संकेत? जानें स्वप्न शास्त्र क्या कहता है

Dream of illness: हर व्यक्ति गहरी नींद के दौरान कभी-कभी ऐसे दृश्य देखता है जो मन में खुशी, उत्साह, डर, तनाव या बेचैनी जैसी भावनाएँ पैदा करते हैं। ऐसे में कभी कभी रात में आएं सपने भविष्य का भी सकेंत है

सिमरन सिंह

Meaning of illness Dream By Swapna Shastra: नींद में सपने देखना मनुष्य की एक प्राकृतिक और सामान्य क्रिया है। हर व्यक्ति गहरी नींद के दौरान कभी-कभी ऐसे दृश्य देखता है जो मन में खुशी, उत्साह, डर, तनाव या बेचैनी जैसी भावनाएँ पैदा करते हैं। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस प्रकार का सपना देखा है। कई बार सपने इतने धुंधले होते हैं कि नींद खुलते ही वे याद नहीं रहते, जबकि कुछ सपने इतने स्पष्ट होते हैं कि सुबह उठने के बाद भी मन में छाए रहते हैं।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, "कोई भी सपना यूं ही नहीं आता, हर दृश्य किसी न किसी भविष्य संकेत से जुड़ा होता है।" यानी सपनों में दिखने वाली हर चीज का अपना एक खास अर्थ है। ऐसे में सपना यदि बीमारी से जुड़ा हो तो इसका क्या मतलब निकलता है? आइए विस्तार से जानते हैं।

सपने में खुद को बीमार देखना: शुभ या अशुभ?

स्वप्न शास्त्र में खुद को बीमारी से ग्रसित देखना सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता। यह सपना आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा या मानसिक दबाव का संकेत देता है। ऐसा दृश्य बताता है कि आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। हालांकि इस सपने का अर्थ इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सी बीमारी या परिस्थिति देखी।

बीमारी के बाद मृत्यु देखना

यदि आप सपने में खुद को गंभीर रूप से बीमार और फिर मरते हुए देखते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। स्वप्न शास्त्र कहता है, "ऐसा सपना अशुभ नहीं, बल्कि आयु वृद्धि का संकेत है।" यह सपना यह भी दर्शाता है कि आपके जीवन में लंबे समय से चल रही कोई परेशानी या समस्या अब खत्म होने वाली है।

संक्रमित रोगियों के बीच खुद को देखना

सपने में यदि आप संक्रमित लोगों के बीच हैं, तो यह एक चेतावनी होती है। यह आपके आसपास के माहौल या रिश्तों में नकारात्मकता का संकेत देता है। इस प्रकार का सपना बताता है कि आप किसी संवेदनशील अवस्था में हैं और आपको अपने आसपास के लोगों से सचेत रहना चाहिए।

बीमारी से ठीक होते देखना

अगर आप खुद को उपचार के बाद ठीक होते देखते हैं या अस्पताल से घर लौटते नजर आते हैं, तो यह बहुत शुभ नहीं माना जाता। यह सपना दिखाता है कि आप किसी कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं, लेकिन आप धीरे-धीरे इस समस्या का समाधान खोजने में सफल होंगे। यह सपना संदेश देता है "संघर्ष है, पर राह भी मिलेगी।"

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?