सोमवती अमावस्या (सौ.AI) 
धर्म

Somvati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या के दिन कर लें चुपचाप ये अचूक उपाय, मनोकामनाएं होंगी पूरी

Somvati Amavasya 2026 Upay: सोमवती अमावस्या 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।

सीमा कुमारी

Somvati Amavasya Dhan Prapti Upay: 15 जून को इस साल 2026 की पहली सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा, पितरों की कृपा भी मिलती हैं। शास्त्रों की मानें, को अमावस्या के दिन पितरों का स्मरण करने से वह प्रसन्न होते हैं और विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। वहीं इस दिन कुछ कार्य करने से पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और पितृ दोष शांत होता है।

सोमवती अमावस्या पर करें ये सरल उपाय

  • पीपल के वृक्ष की पूजा करें

धर्म शास्त्रों में सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करना शुभ बताया गया हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद 7 बार परिक्रमा करें। बताया जाता है कि इससे ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

  • भगवान शिव की आराधना करें

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में सोमवती अमावस्या पर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इससे मनोकामनाएं पूर्ण होने और जीवन की बाधाएं दूर होने की मान्यता है।

  •  दान-पुण्य करना बड़ा शुभ

सोमवती अमावस्या के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र, धन का दान करें। अमावस्या के दिन किया गया दान कई गुना पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है।

ये भी पढ़ें

  •  पितरों का तर्पण करें

सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पितरों के तर्पण, पिंडदान और जल अर्पित करने से वंशों पर उनकी कृपा बनी रहती हैं। इससे पितृ दोष शांत होता है।

  • पशु पक्षियों को अन्न खिलाएं

शास्त्रों की मानें, को सोमवती अमावस्या के दिन गाय, कौवे और चींटियों को भोजन कराएं। इससे पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

  • 'ॐ पितृभ्य नमः' मंत्र का जाप करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार 'ॐ पितृभ्य नमः' मंत्र का जाप करें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही मन शांत और बरकत होती है।

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच