भगवान शिव ( सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

Somvar Vrat Rules: सोमवार व्रत के क्या हैं लाभ? इस दिन किन बातों की है मनाही? जानिए सबकुछ

Somvar Vrat Complete Guide: सोमवार व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इसे करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। इस व्रत से मानसिक शांति, वैवाहिक सुख और जीवन में सकारात्मकता आती है।

सीमा कुमारी

Monday Fast Benefits:देव अधिदेव की कृपा पाने के लिए सोमवार का दिन शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि, सोमवार के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-व्रत करने से साधक को बिजनेस में बढ़ोतरी मिलती है। इसके अलावा धन का लाभ मिलता है और शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। चलिए जानते हैं कि सोमवार के दिन क्या करें और क्या न करें ?

Somvar Vrat Rules सोमवार के दिन क्या करना होता है शुभ?

  • सोमवार के दिन देव अधिदेव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर चंदन,अक्षत, दूध, गंगाजल और तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
  • इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • सूर्योदय के दौरान शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।
  • सोमवार के दिन गरीब लोगों को भोजन कराना चाहिए।
  • अपनी श्रद्धा अनुसार दान करना चाहिए।
  • भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
  • सोमवार के दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करना चाहिए।

सोमवार के दिन क्या न करें?

  • सोमवार के दिन शक्कर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन सफेद वस्त्र और दूध का दान नहीं करना चाहिए।
  • सोमवार को पूर्व, उत्तर या आग्नेय दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • इसके अलावा सोमवार के दिन लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए।
  • तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
  • देवों के देव भगवान शिव को पीले मिठाई का भोग नहीं लगाना चाहिए।

सोमवार व्रत के मुख्य महत्व और लाभ:

  • मनोकामना पूर्ति: भक्त अपनी सभी इच्छाओं (जैसे- नौकरी, धन, सुख) की पूर्ति के लिए यह व्रत करते हैं, मान्यता है कि शिवजी जल्दी प्रसन्न होकर फल देते हैं।
  • शीघ्र विवाह: अविवाहित कन्याएं उत्तम और शीघ्र विवाह के लिए यह व्रत करती हैं।
  • स्वास्थ्य और सुख: सोमवार का व्रत रखने से मानसिक तनाव कम होता है, गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है।
  • कुंडली में चंद्रमा मजबूत: यह व्रत चंद्रमा से संबंधित मानसिक समस्याओं (डिप्रेशन, तनाव) को कम करता है।
  • सावन सोमवार का महत्व: सावन के महीने में इस व्रत का महत्व कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि यह महीना भोलेनाथ की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...