शनिवार के दिन बाल और नाखून (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Shaniwar Rules: शनिवार के दिन बाल और नाखून क्यों नहीं काटना चाहिए? जानिए क्या हैं मान्यताएं

Shaniwar Rules: शनिवार के दिन बाल और नाखून काटने को लेकर कई धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं प्रचलित हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं और जीवन में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं।

सीमा कुमारी

Saturday Religious Beliefs In India: भारतीय हिंदू संस्कृति में कई ऐसी परंपराएं और मान्यताएं हैं, जो सदियों से चली आ रही हैं। इन्हीं में से एक मान्यता है कि मंगलवार, शनिवार और गुरुवार के दिन नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए। आज के समय में कुछ लोग इसे केवल परंपरा मानते हैं, लेकिन बहुत से लोग अब भी इस नियम का पालन करते हैं। ऐसे में आइए जानते है इसके पीछे का धार्मिक कारण

किस दिन बाल और नाखून काटना अशुभ?

  • मंगलवार के दिन

मंगलवार को लेकर परंपरागत मान्यताओं में इसे मंगल ग्रह और भगवान हनुमान से जुड़ा दिन माना गया है। इस दिन ऊर्जा, साहस और शक्ति का विशेष प्रभाव बताया जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को बाल या नाखून काटना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा और शांति पर असर पड़ सकता है। ज्योतिष में यह भी कहा गया है कि कमजोर मंगल ग्रह होने पर जीवन में आर्थिक और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए पुराने समय में लोग इस दिन पूजा-पाठ, संयम और धार्मिक कार्यों को अधिक महत्व देते थे और शरीर से जुड़े ऐसे कार्यों से परहेज़ करते थे।

  • गुरुवार के दिन

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति और गुरु ग्रह को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन बाल या नाखून काटने से गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और धन से जुड़ी परेशानियां आने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो गुरु ग्रह का संबंध बुद्धि और ज्ञान से भी होता है। ऐसे में गुरुवार को बाल या नाखून काटने से व्यक्ति की सोच और निर्णय क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यही वजह है कि इस दिन इन कामों से बचने की सलाह दी जाती है।

  • शनिवार के दिन

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन बाल और नाखून काटने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों और जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कुछ मान्यताओं में यह भी कहा गया है कि ऐसा करने से आयु पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर